• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CWC Meeting: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले सोनिया गांधी का संदेश, शुरू होगा नया अध्याय

Congress Working Committee आज होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले हैदराबाद शहर में कुछ स्थानों पर 'करप्ट वर्किंग कमेटी' लिखे पोस्टर लगाए ...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 16 Sep 2023 10:33:34 AM (IST)Updated Date: Sat, 16 Sep 2023 03:29:58 PM (IST)
CWC Meeting: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले सोनिया गांधी का संदेश, शुरू होगा नया अध्याय
बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

HighLights

  1. कांग्रेस की नवगठित कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुरू हो रही है।
  2. बैठक में आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों को लेकर मंथन किया जा सकता है।
  3. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष के रूप में काम शुरू करने के बाद पहली CWC बैठक हो रही है।

हैदराबाद CWC Meet। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंचे हैं। कांग्रेस की नवगठित कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुरू हो चुकी है। इस बैठक में आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों को लेकर मंथन किया जा सकता है। बैठक से पहले कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक संदेश सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि नई कार्यसमिति तेलंगाना और देश के सभी लोगों के लिए सम्मान के साथ विकास का एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति अपनी पार्टी को जीत दिलाने और देश के लोगों के भविष्य को बेहतर बनाने का एक व्यापक रोडमैप तैयार करेगी। कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, प्रगति और समानता के लिए लड़ाई लड़ी है। खरगे ने कहा कि हम राष्ट्रीय अखंडता और विविधता में एकता के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।


कांग्रेस के बड़े नेता हैदराबाद में जुटे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष के रूप में काम शुरू करने के बाद पहली CWC बैठक हो रही है। उन्होंने बताया कि इस हैदराबाद में विस्तारित कार्यसमिति की बैठक भी होगी, जिसमें पार्टी से जुड़ी कई चर्चाएं की जाएंगी। बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। बैठक में 5 राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर चर्चा हो सकती है और I.N.D.I.A. गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर भी पार्टी में आंतरिक चर्चा हो सकती है।

बैठक से पहले बोले ये बोले शशि थरूर

हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उम्मीद जताई है कि इस बैठक से दो संदेश जाएंगे। पहला, नई टीम के साथ नई शुरुआत और दूसरा तेलंगाना में चुनाव को गंभीरता से लेना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास एक राष्ट्रीय दृष्टिकोण है और हमें राज्य में अपने सहयोगियों को अच्छा प्रदर्शन करने में मदद कर सकते हैं।

naidunia_image

हैदराबाद में लगे 'करप्ट वर्किंग कमेटी' के पोस्टर

आज होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले हैदराबाद शहर में कुछ स्थानों पर 'करप्ट वर्किंग कमेटी' लिखे पोस्टर लगाए गए। बैठक से पहले कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस तेलंगाना को विशेष महत्व दे रही है। राज्य में BRS बीजेपी की 'बी' टीम है। बीजेपी अकेले कांग्रेस से नहीं लड़ सकती, इसलिए उसने अपनी बी टीमों को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि कांग्रेस तेलंगाना में आगामी चुनाव में 80 सीटें जीतने जा रही है।