Cyclone Mocha Latest Update: जानिए कब और कहां होगा चक्रवाती तूफान मोका का लैंडफॉल, इन राज्यों में अगले 2 दिन अलर्ट
Cyclone Mocha Latest Update: कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार शाम तक एक अवदाब का रूप ले लेगा और आगे चलकर चक्रवाती तूफान में बदल सकताहै। ...और पढ़ें
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 09 May 2023 10:42:48 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 May 2023 10:42:48 AM (IST)
Cyclone Mocha Latest Update Cyclone Mocha Latest Update: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण चक्रवाती तूफान की स्थिति बनी है। इस चक्रवाती तूफान को मोका नाम दिया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह स्थिति 10 मई को बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और अंडमान सागर के दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और आस-पास के इलाकों में एक
चक्रवाती तूफान में बदल जाएगी।
चक्रवात मोका के म्यांमार-बांग्लादेश तट की ओर बढ़ने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते मोका चक्रवात के बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ने के आसार हैं। मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आसपास के क्षेत्र में 50 से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार शाम तक एक अवदाब का रूप ले लेगा और आगे चलकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। उन्होंने मछुआरों, जहाज और छोटे नाव संचालकों को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में जाने से मना किया है। साथ ही कहा है कि जो उस क्षेत्र में हैं, वे तट पर लौट आएं।
चक्रवात का नाम मोका कैसे पड़ा
चक्रवात को मोका (मोचा) नाम यमन की ओर से दिया गया है। यमन में यह एक शहर है। मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवाती तूफान शुरुआत में 11 मई तक उत्तर-उत्तरपश्चिम से
बंगाल की खाड़ी के केंद्र की ओर बढ़ेगा। उसके बाद यह उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बांग्लादेश और म्यांमार तट की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश के आसार हैं।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास और दक्षिण पूर्व और मध्य बंगाल की खाड़ी के समुद्री क्षेत्रों में पर्यटन और अपतटीय गतिविधियों को शुक्रवार तक नियंत्रित करने का सुझाव दिया है।