• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dawood Ibrahim: पाकिस्तान में इंटरनेट बंद, दाऊद इब्राहिम से जोड़ा जा रहा कनेक्शन, जानें क्या है पूरा मामला

Dawood Ibrahim मुंबई पुलिस अंडरवर्ल्ड डॉन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आने के बाद अलर्ट हो गई है

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 18 Dec 2023 09:20:02 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 Dec 2023 01:45:03 PM (IST)
Dawood Ibrahim: पाकिस्तान में इंटरनेट बंद, दाऊद इब्राहिम से जोड़ा जा रहा कनेक्शन, जानें क्या है पूरा मामला
दाऊद को जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उस अस्पताल में बेहद कड़ी सुरक्षा रखी गई है।

HighLights

  1. Dawood Ibrahim को पाकिस्तान के कराची शहर एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  2. यह जानकारी भी सामने आ रही है कि दाऊद को किसी अनजान व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ दिया था।
  3. Dawood Ibrahim की हालत नाजुक बनी हुई है।

ऑनलाइन डेस्क, कराची। पाकिस्तान में छुपे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम को जहर देने की खबर के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर भी यह दावा किया गया है कि दाऊद को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट बंद किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। पाकिस्तान में कुछ लोगों का दावा है कि दाऊद इब्राहिम के स्वास्थ्य से जुड़ी खबर को छुपाने के लिए इंटरनेट बंद किया गया है, वहीं पाक सरकार से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की वर्चुअल रैली के चलते सरकार ने इंटरनेट ठप किया है।

दाऊद को अनजान व्यक्ति ने दिया जहर

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, Dawood Ibrahim को पाकिस्तान के कराची शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के जरिए यह जानकारी भी सामने आ रही है कि दाऊद को किसी अनजान व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ दिया था और इसके बाद से ही Dawood Ibrahim की हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि अभी तक किसी ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है।


Dawood Ibrahim दो दिन से अस्पताल में

सूत्रों ने बताया कि Dawood Ibrahim बीते दो दिन से कराची के अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज करा करा है। इससे पहले भी कई बार यह जानकारी सामने आ चुकी है कि दाऊद इब्राहिम कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि दाऊद को जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उस अस्पताल में बेहद कड़ी सुरक्षा रखी गई है और अस्पताल के जिस फ्लोर पर Dawood Ibrahim को रखा गया है, उस फ्लोर पर किसी अन्य मरीज को नहीं रखा गया है।

मुंबई पुलिस भी सक्रिय

इस बीच मुंबई पुलिस अंडरवर्ल्ड डॉन के अस्पताल में भर्ती होने के खबर आने के बाद अलर्ट हो गई है और भारत में उसके रिश्तेदारों अली शाह पारकर और साजिद वागले से जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि जनवरी 2024 में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के बेटे ने जांच एजेंसी को बताया था कि अंडरवर्ल्ड डॉन Dawood Ibrahim दूसरी शादी करने के बाद कराची में ही रह रहा है। NIA ने अपने आरोप पत्र में यह भी कहा है कि दाऊद इब्राहिम और उसका सहयोगी पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे को नियंत्रित करते हैं।