
नई दिल्ली। रोहतक की लड़की साक्षी मलिक ने रियो ओलिंपकि में कांस्य जीतकर एथलीट्स के पदक जीतने को लेकर लगी पनौती को तोड़ दिया। ऐसे में शटलर पीवी सिंधू से उम्मीद की जा रही है कि वह भी कोई कारनाम करते हुए देश के लिए मेडल जी लेंगी।
मॉस्को में हुए 1980 के ओलिंपिक के बाद से भारत अब तक 14 पदक ही जीत पाया है। यानी हर 8.92 करोड़ लोगों पर एक मेडल। मगर, यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बदल सकती है यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की तर्ज पर ईज ऑफ विनिंग मेडल को अहमियत दें। बस जरूरत है निवेश करने की।
ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने बताया कि एक मेडल को जीतने के लिए करीब 48 करोड़ रुपए का निवेश आएगा। उन्होंने साक्षी मलिक की जबरदस्त जीत के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि हर मेडल की कीमत करीब 55 लाख पाउंड होती है। इतना निवेश करने पर मेडल भारत का हो सकता है।
मां चाहती थी एथलीट बने, लेकिन साक्षी ने कुश्ती चुनी, और...
उन्होंने कहा कि जब तक हम घर पर इस सिस्टम को लागू नहीं करते हैं, तब तक हमें मेडल की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। यानी हम चीन के साथ बराबरी की टक्कर लेना चाहते हैं, जिसने 2012 के लंदन ओलिंपिक में भारत के छह मेडल की तुलना में 88 मेडल जीते थे, तो उसके लिए 4,224 करोड़ रुपए आने वाले सालों में खर्च करने होंगे।
बिंद्रा ने कहा कि यदि 2020 में होने वाले टोक्यो ओलिपिंक में सात मेडल जीतने हैं, तो उसके लिए 336 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों द्वारा साल 2015-16 में किए गए विदेश दौरों से इसमें कम लागत आएगी, जिसमें (विदेश दौरों में) 567 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
15 अगस्त की रात को उसने कहा 'मैं इंडियन हूं', पुलिस ने मार-मारकर किया बुरा हाल
कोटक महिंद्रा बैंक के एक्िजक्यूटिव वाइस चेयरमैन और एमडी उदय कोटक ने ट्वीट किया कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। उसकी वृद्धि दर 7.6 फीसद है और इस मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। मगर, आर्थिक सफलता को खेलों के वैभव के रूप में परिवर्तित होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खेल किसी भी देश की प्रगति का संकेत होता है। अमेरिका पदकों की सूची में हमेशा ही आगे रहता है। चीन भी अच्छा कर रहा है। उम्मीद है कि भारत भी जल्द ही कुछ अधिक मेडल अपने खाते में लाएगा। मगर, हमें आगे बड़ा सफर तय करना है।