• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को मिली जमानत, वक्फ बोर्ड में अनियमितता को लेकर हुई थी गिरफ्तारी

दिल्ली की अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत दे दी है। विधायक क...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Wed, 28 Sep 2022 03:57:40 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 Sep 2022 04:00:30 PM (IST)
Delhi: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को मिली जमानत, वक्फ बोर्ड में अनियमितता को लेकर हुई थी गिरफ्तारी

Amanatullah Khan Gets Bail: दिल्ली वक्फ बोर्ड में अनियमितता के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने खान को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा करने के आदेश दिया। 16 सितंबर को एसीबी ने वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप में AAP विधायक को हिरासत में लिया था। इनके पार्टनर के घर से अवैध पिस्टल, गोलियां और 12 लाख से ज्यादा कैश बरामद हुआ था।

कोर्ट में रिमांड की सुनवाई के दौरान एसीबी ने दलील दी थी कि उत्तराखंड में जो संपत्ति बनाई गई है, उस पर पूछताछ करनी है। वहीं कुछ पैसा देश से बाहर भी भेजा गया है। साथ ही ऐसी कई डायरियां मिली हैं, जिसमें पैसों के लेनदेन के बारे में कहा गया है। वहीं इनके साथी लड्डन को भी गिरफ्तार किया गया है। एसीबी ने कोर्ट को बताया किहमारे पास सबूत है कि किस तरह से एक स्कूल को दुकानों में तब्दील कर दिया गया और पैसा बनाया गया।


एसीबी ने कोर्ट में ये भी दावा किया कि कुछ पैसे बाहर भेजे गए हैं। दुबई में कोई जीशान हैदर नाम का शख्स है जिसे करोड़ों रुपये भेजे गए। दावा किया गया कि कुछ पैसा एक राजनीतिक पार्टी को गया, जिससे पोस्टर और पैम्फ्लेट बनाये गए।