Delhi Blast
दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम चलती कार में धमाका हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत और 24 घायल हुए। आरोपी डॉ. मोहम्मद उमर नबी की पहचान पुलवामा निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने UAPA के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। RDX के सबूत नहीं मिले हैं।
Publish Date: Tue, 11 Nov 2025 12:04:41 PM (IST)
Updated Date: Tue, 11 Nov 2025 12:04:41 PM (IST)
सोमवार शाम राजधानी दिल्ली धमाके से दहल उठी।HighLights
- लाल किले के पास चलती कार में जोरदार धमाका।
- 9 की मौत, 24 लोग गंभीर रूप से घायल।
- आरोपी डॉक्टर उमर नबी पुलवामा का रहने वाला।
सोमवार शाम 6:52 बजे राजधानी दिल्ली दहल उठी, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती आई-20 कार में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में अब तक 2 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हैं।
CCTV फुटेज में एक काले मास्क पहने शख्स को कार में बैठे देखा गया, जिसकी पहचान डॉ. मोहम्मद उमर नबी के रूप में हुई है। वह पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) का रहने वाला था और कथित रूप से फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि उमर ने विस्फोटकों के साथ खुद को उड़ा लिया।
DNA जांच के लिए कश्मीर पुलिस ने उमर की मां और दो भाइयों को हिरासत में लिया है। फिलहाल लाल किला 13 नवंबर तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। मेट्रो स्टेशन के दो गेट भी सुरक्षा कारणों से सील कर दिए गए हैं।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने UAPA के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में RDX के सबूत नहीं मिले हैं। डॉक्टरों ने बताया कि शवों पर आईईडी विस्फोट जैसे काले निशान नहीं हैं, जिससे जांच एजेंसियां विस्फोट के तरीके को लेकर नए एंगल से पड़ताल कर रही हैं।