Delhi Farmers Protest: एजेंसी, नई दिल्ली। केंद्र सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद किसान एक बार फिर आंदोलन पर आमादा हैं। विभिन्न किसान संगठनों ने निर्धारित समय यानी मंगलवार सुबह 10 बजे पंजाब, हरियाणा और यूपी से दिल्ली कूच (Delhi Chalo March) शुरू कर दिया। आशंका है कि 2000 से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर किसान दिल्ली की ओर रवाना हुए हैं। इसे देखते हुए दिल्ली में हाई अलर्ट (Delhi High Alert) हैं। हरियाणा और यूपी से सटी बॉर्डर को सील कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। बता दें, किसानों ने कुछ ऐसा ही प्रदर्शन 2020-21 में किया था। किसान संगठन उन्हीं मुद्दों को आगे बढ़ा रहे हैं।
सरकार के साथ पिछले दिनों की बैठक में 2020-21 के हिंसक प्रदर्श के दौरान किसानों पर दर्ज केस वापस लेने समेत कई मांगों पर सहमति बन गई थी, लेकिन एमएसपी की गारंटी देने वाले कानून को लेकर बातचीत अटक गई। केंद्रीय मंत्रियों ने एक कमेटी बनाकर मांगों को हल करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन किसान संगठन इस पर सहमत नहीं हुए।
किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा, पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सरकार को हमारे साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए और किसानों की मांगों पर ध्यान को देना चाहिए। सरकार को इस मुद्दे पर सोचना चाहिए और समाधान की कोशिश करनी चाहिए।
#WATCH | On farmers' 'Delhi Chalo' march, farmer leader Naresh Tikait says Protests are underway in the entire country...The government should sit with us and hold discussions and give respect to the farmers. Government should think about this issue and try to solve this... pic.twitter.com/2itfTQ6AlR
— ANI (@ANI) February 13, 2024
#WATCH | On farmers' 'Delhi chalo' protest, farmer leader Rakesh Tikait says, "MSP guarantee law and Swaminathan Committee report, Electricity amendment bill and debt waiver are the issues of the farmers across the country. There are several farmer unions and they have different… pic.twitter.com/UCcVGDsRPo
— ANI (@ANI) February 13, 2024
पंजाब और हरियाणा की बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प जारी है। यहां किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले चलाए।
#WATCH | Protesting farmers attempt to move towards the barricade trying to cross over the Haryana-Punjab Shambhu border. pic.twitter.com/csC8wZUSb8
— ANI (@ANI) February 13, 2024
#WATCH | Protesting farmers forcibly remove the cement barricade with their tractors as they try to cross over the Haryana-Punjab Shambhu border. pic.twitter.com/gIyGNy8wsi
— ANI (@ANI) February 13, 2024
फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने समेत कई मांगों को लेकर दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के लिए दिल्ली कूच करने शंभू बार्डर पहुंचे किसान अपने साथ छह माह का राशन भी लाए हैं। उधर, डबवाली बार्डर पर हरियाणा पुलिस ड्रोन के जरिये पंजाब के किसानों की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी। ये किसान फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी वाला कानून बनाने की मांग कर रहे हैं।
#WATCH | Police fire tear gas to disperse protesting farmers at Punjab-Haryana Shambhu border.
— ANI (@ANI) February 13, 2024
The protesters are demanding a law guaranteeing MSP for crops. pic.twitter.com/TRCI8gZ2M9
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर जुट रहे किसानों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई
#WATCH | Police fire tear gas to disperse protesting farmers at Punjab-Haryana Shambhu border. pic.twitter.com/LNpKPqdTR4
— ANI (@ANI) February 13, 2024
अंबाला राजमार्ग पर पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा की ओर किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च जारी है।
#WATCH | Farmers continue 'Delhi Chalo' march on Ambala highway, onward to Punjab-Haryana Shambhu border pic.twitter.com/PPYFTJYyNS
— ANI (@ANI) February 13, 2024
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार दबाव बनाने के लिए पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर बंद कर रखी है। इस कारण यहां टकराव की आशंका है।
#WATCH | Protesting farmers in large numbers at Punjab-Haryana Shambu border to move towards Delhi to press for their various demands pic.twitter.com/V0DKAfaUgV
— ANI (@ANI) February 13, 2024
बार एसोसिएशन की ओर से किसान आंदोलन के कारण हो रही परेशानी का मुद्दा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के सामने रखा गया। मांग की गई कि प्रदर्शन के कारण परेशानी आ रही है। इस पर सीजेआई ने किसान आंदोलन का नाम लिए बगैर कहा कि यदि किसी वकील को कोर्ट पहुंचने में परेशानी हो तो बताएं। हम हालात के मुताबिक फैसला करेंगे।
फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर कानून बनाने समेत कई मांगों को लेकर दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की घोषणा कर चुके किसान दिल्ली कूच करने के लिए हरियाणा की सीमाओं शंभू बैरियर, बनूड़, खनौरी व डबवाली में जुट रहे हैं।
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से किसानों का दिल्ली चलो मार्च शरू हो गया है।
कांग्रेस हमें कोई सपोर्ट नहीं करती है। हम कांग्रेस को भी उतना ही दोषी मानते हैं जितनी भाजपा दोषी है... हम किसी के पक्ष वाले लोग नहीं हैं। हम किसान और मजदूर की आवाज उठाने वाले लोग हैं।- सरवन सिंह पंढेर, किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव
#WATCH फतेहगढ़ साहिब, किसान संगठनों के 'दिल्ली चलो' विरोध मार्च पर किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा, "...कांग्रेस हमें कोई सपोर्ट नहीं करती है। हम कांग्रेस को भी उतना ही दोषी मानते हैं जितनी भाजपा दोषी है... हम किसी के पक्ष वाले लोग नहीं हैं। हम किसान और… pic.twitter.com/oll4TCFO9H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2024
किसानों के साथ बातचीत बहुत अच्छे माहौल में हुई है। किसान संगठनों की अधिकतर मांगों पर सहमति भी बनी, लेकिन कुछ मुद्दों पर हमने किसानों को कमेटी बनाकर उन पर विचार करने का प्रस्ताव दिया जिस पर सहमति नहीं बन पाई। यह देशभर के किसानों और जन मानस से जुड़े मुद्दे हैं और हमें विश्वास है कि किसान संगठन हमारे प्रस्ताव पर विचार करेंगे और हम एक बार फिर बैठकर बातचीत से हर मसले को हल कर लेंगे। - अर्जुन मुंडा
हरियाणा के अंबाला में किसान आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है। 'दिल्ली चलो' मार्च से पहले दिल्ली की शंभू सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
#WATCH | Ambala, Haryana: Security heightened at Delhi's Shambhu border ahead of farmers' 'Delhi Chalo' march today. pic.twitter.com/86BJ37WvTo
— ANI (@ANI) February 13, 2024
किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च से पहले हरियाणाके बहादुरगढ़ में भारी पुलिस तैनाती की गई है। देखिए झज्जर का वीडियो
#WATCH | Jhajjar, Haryana: Heavy police deployment in Bahadurgarh ahead of farmers' 'Delhi Chalo' march today. pic.twitter.com/tMlL4cmFXY
— ANI (@ANI) February 13, 2024
किसानों के घोषित दिल्ली मार्च से पहले गाजीपुर सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
#WATCH | Delhi: Security heightened at Ghazipur border ahead of the march declared by farmers towards the national capital today. pic.twitter.com/gasILN3n03
— ANI (@ANI) February 13, 2024
भाकियू सिद्धूपुर के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हमारी मुख्य मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देना और किसानों की कर्ज माफी था। केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया, जो हमने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि ऐसी कमेटियां तो बार-बार बनती रही हैं। सरकार ने हमारी यह मांग मानने की बात कही थी और अब इसे लागू करने की घोषणा करे।
केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और किसान संगठनों के बीच चंडीगढ़ में सोमवार रात करीब साढ़े पांच घंटे बैठक चली, लेकिन बात नहीं बनी। रात करीब 11ः30 बजे बैठक से बाहर आकर किसान नेताओं ने मंगलवार को सुबह दस बजे दिल्ली कूच की घोषणा कर दी।