Delhi LIVE: Delhi LIVE: बहुत सस्पेंस के बाद आखिर दिल्ली के नए सीएम का नाम सामने आ गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम होंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई। भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा और दोनों पर्यवेक्षक राज निवास गए। वे उपराज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। दिन भर संभावित नामों पर चर्चा चलती रही। शाम होते ही गहमागहमी बढ़ गई थी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "वह दिल्ली में एक नया अध्याय लिखेंगी।"विधायक दल के सदस्य बैठक के लिए पहुंचने लगे थे। शीर्ष नेता भी वहां पहुंचे। यहां देखें इस समय का अपडेट।
यह भी पढ़ें: Rekha Gupta Profile: कौन हैं दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता, पढ़ें उनका राजनीतिक सफर
दिल्ली की कार्यवाहक सीएम और आप नेता आतिशी ने कहा, "मैं रेखा गुप्ता को सीएम बनने पर बधाई देती हूं...मुझे उम्मीद है कि भाजपा दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी...मैं आप की तरफ से कहना चाहती हूं कि हमारी पार्टी यहां के विकास कार्यों के लिए भाजपा को अपना समर्थन देने के लिए हमेशा तैयार है...वह दिल्ली की चौथी सीएम होंगी और यह बहुत अच्छी बात है कि महिलाएं राजनीति में बड़े उत्साह के साथ आगे आ रही हैं..."
#WATCH | Delhi's caretaker CM & AAP leader Atishi says, "I congratulate Rekha Gupta for becoming the CM...I hope that the BJP will fulfil all the promises that they have made to the people of Delhi...I would like to say from the AAP front that our party is always ready to extend… pic.twitter.com/Ay7mwmuiB7
— ANI (@ANI) February 19, 2025
#WATCH | BJP MLAs and party leaders congratulate Rekha Gupta as she is set to become the new Chief Minister of Delhi pic.twitter.com/1nzwZdOMdz
— ANI (@ANI) February 19, 2025
#WATCH | Delhi BJP MLAs meet to elect Chief Minister pic.twitter.com/uBkM2o0moq
— ANI (@ANI) February 19, 2025
#ATCH | Delhi| After arriving for the legislative party meeting at the party office, BJP MLA elect Shikha Rai says, "The party knows how to make the best decision. All of us together will work as a team for Delhi." pic.twitter.com/l3Tkjgequg
— ANI (@ANI) February 19, 2025
1995 की यह यादगार तस्वीर - जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी-
मैंने @nsui से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) #अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी और रेखा ने #ABVP से #महासचिव पद पर जीत हासिल की थी- रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएँ.
दिल्ली को चौथी महिला… pic.twitter.com/csM1Rmwu9y
— Alka Lamba 🇮🇳 (@LambaAlka) February 19, 2025