
Delhi Ghazipur mandi Updates: राजधानी दिल्ली की गाजीपुर मंडी में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने एक संदिग्ध बैग देखा। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच के बाद पूरी मंडी को खाली करवाया गया। मंडी तक आने वाले सभी रास्ते बंद किए गए। एनएसजी टीम मौके पर भेजी गई, जिसने बम स्क्वाड दस्ता मौके पर बुलवाया। जांच में पता चला कि यह एक IED था, जिसमें सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट किया गया। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन 26 जनवरी से पहले दिल्ली में IED मिलने से हड़कंप जरूरी है। नीचे देखिए तस्वीरें। पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर फ्लावर मार्केट में एक आईईडी बरामद किया है।
#WATCH | Delhi: National Security Guard (NSG) carries out a controlled explosion of the IED found at East Delhi's Ghazipur Flower Market pic.twitter.com/tV0PMYxSLF
— ANI (@ANI) January 14, 2022




