• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग ने पकड़ा जोर

पिछले आठ महीनों के दौरान सरकार को विभिन्न संस्थाओं की ओर से एक लाख से अधिक प्रतिवेदन मिल चुके हैं।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 15 Feb 2015 06:34:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Feb 2015 07:14:40 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग ने पकड़ा जोर

नई दिल्ली। केंद्र में जबसे भाजपा के नेतृत्व में राजग सरकार का गठन हुआ है, तबसे गोहत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस सिलसिले में प्रतिदिन सरकार को सैकड़ों आवेदन मिल रहे हैं। कृषि मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि प्रतिदिन मिलने वाले आवेदनों से प्रशासनिक कामकाज में बाधा उत्पन्न हो रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले आठ महीनों के दौरान सरकार को विभिन्न संस्थाओं की ओर से एक लाख से अधिक प्रतिवेदन मिल चुके हैं। इनमें से कई प्रतिवेदन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संसद सदस्यों को भेजे गए थे, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए कृषि मंत्रालय के पास भेज दिया गया।


गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग सभी आवेदनों में की गई है। इसके अलावा धार्मिक उत्सवों के दौरान हजारों स्वस्थ गायों की हत्या और पड़ोसी देशों में इसकी तस्करी पर रोक लगाने की मांग भी की गई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।