
57 साल के एक डिप्टी ने ऐसे ठुमके लगाए कि उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ गया। तमिलनाडु की सालेम जेल के डिप्टी जेलर शंकरन ने ड्यूटी के वक्त वर्दी में डांस किया और इसका वीडियो वायरल हो गया। फिर क्या था उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह डिप्टी जेलर अजीबोगरीब तरीके से डांस कर रहे हैं और उनके पीछे अन्य पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे है।
इस वीडियो को व्हाट्स ऐप पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है।