Devar Bhabhi Video: देश में शादियों को लेकर कई रस्में होती हैं। जिसमें कई काफी मजेदार भी होती हैं। सोशल मीडिया आए दिनों विवाह के अजब-गजब ट्रेडिशन के वीडियो देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक इन दिनों वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन और देवर एक दूसरे को छड़ी से मारते दिख रहे हैं। यह वीडियो काफी मजेदार है और यूजर्स को पसंद आ रहा है।
वायरल हो रहा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि रस्म के दौरान कई महिलाएं खड़ी हैं। जो देवर-भाभी को देख हंस रही हैं। यह वीडियो कहां और कब का है। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब देख रहे हैं। कई लोगों को वीडियो पसंद आया है, जबकि कुछ यूजर्स ने इस तरह की रस्मों पर सवाल खड़े किए हैं।
भाभी को सच में पीटा
इससे पहले भी सोशल मीडिया में ऐसा ही वीडियो सामने आया था। जो काफी वायरल हुआ था और बवाल मच गया था। उस वीडियो में देवर और भाभी रस्म में प्रतीकात्मत तरीके मारते देखे जा रहे थे। शुरुआत में सबकुछ नॉर्मल था और रस्म चल रही थी। लेकिन कुछ देर बाद देवर अपना आपा खो बैठता है। वह मजाक-मस्ती की जगह सहीं में पीटने लगता है।
देवर अचानक से पूरी ताकत लगाकर भाभी को मारने लगता है। वहां खड़े लोग हैरान हो जाते हैं। ऐसे में दुल्हन खुद को बचाने पीछे हट जाती है। तभी वहां दूल्हा आता है और भाई को मारता है। वीडियो में जिस तरह एक दम से दूल्हा आता है। वह किसी फिल्म का दृश्य लगता है।