• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Somnath Mandir से कुछ दूरी पर खड़ा होकर बनाया विवादित विडियो, मौलाना गिरफ्तार

Somnath Temple Mahmud Ghazni उनका कहना है कि वह ही वाट्सएप और फेसबुक पर ऐसी आपत्तिजनक बातचीत करता रहता था।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 17 Mar 2021 10:33:49 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Mar 2021 10:36:17 AM (IST)
Somnath Mandir से कुछ दूरी पर खड़ा होकर बनाया विवादित विडियो, मौलाना गिरफ्तार

अहमदाबाद Somnath Temple Mahmud Ghazni। सोमनाथ मंदिर से कुछ दूरी पर खड़े होकर विवादित वीडियो बनाने वाले एक मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मौलाना ने सोमनाथ मंदिर को लूटने वाले महमूद गजनवी को इस्लाम का नेक इंसान बताने वाला वीडियो मंदिर से कुछ दूरी पर खड़े होकर बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो वायरल करने वाले मौलाना इरशाद रशीद को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया गया है। वीडियो में मौलाना इरशाद रशीद का कहते हुए देखा जा सकता है कि आज गजनवी को चोर-लुटेरा कहा जाता है, लेकिन वह इस्लाम का गौरव है।

सोमनाथ ट्रस्ट ने प्रबंधक ने दर्ज कराई थी शिकायत

गौरतलब है कि वीडियो वायरल होने के बाद सोमनाथ ट्रस्ट के प्रबंधक विजय सिंह चावडा ने इस संबंध में पुलिस को एक शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मौलाना पानीपत से गिरफ्तार कर लिया हालांकि अभी तक पुलिस ने गिरप्तारी की पुष्टि नहीं की है। इरशाद ने जो वीडियो वायरल किया, उसमें वह समुद्र किनारे खड़े होकर सोमनाथ मंदिर की तरफ इशारा करते हुए कहते दिख रहा है कि यह वही मंदिर है, जिसे महमूद गजनवी व मुहम्मद कासिम ने फतह किया था। कासिम ने अपनी सेना के साथ भारत पर जीत हासिल की थी। यह वही समुद्र है जो भारत को पाकिस्तान से जोड़ता है। गजनवी को इस्लाम का नाम रोशन करने वाला और महान पुरुष बताते हुए इरशाद ने आगे कहा कि उसके इतिहास को पढ़ना व पढ़ाना चाहिए।


विवाद बढ़ा तो बोला, मेरी बातों का गलत अर्थ निकाला

जब इस वीडियो पर विवाद बढ़ने लगा तो इरशाद सफाई देने लगा और उसने कहा कि मैं 4 मई, 2019 को गुजरात गया था। सोमनाथ मंदिर भी घूमने गया था, तभी मैंने यह वीडियो बनाया था। सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ने मौलाना के खिलाफ शिकायत की तो उसने दूसरा वीडियो बनाकर जारी कर दिया था कि कहा कि मेरी बातों को गलत अर्थ निकाला जा रहा है।

दूसरे वीडियो में वह कहते दिखता है कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा सब पूजा स्थल हैं। बस सबके तरीके अलग-अलग हैं। उसका मकसद मंदिर का अपमान करना या किसी की भावना को आहत करना बिल्कुल भी नहीं था। गौरतलब है कि महमूद गजनवी को महान व्यक्ति बताने वाला मौलाना इरशाद रशीद पानीपत में कुटानी रोड पर मदरसे में पढ़ाता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके आसपास के लोग हैरान नहीं है क्योंकि उनका कहना है कि वह ही वाट्सएप और फेसबुक पर ऐसी आपत्तिजनक बातचीत करता रहता था।