
नए साल के जश्न की रात को 1500 पुलिस के तैनात होने के बावजूद बेंगलुरु में एमजी रोड और ब्रिगेड रोड पर कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। ऐसी कई कहानियां सोशल मीडिया पर साझा की गई जिसमें दिखाया गया कि किस तरह से लोग महिलाओं के साथ बदसलूकी होते हुए लोग केवल देख रहे थे। कोई भी अपराधियों के खिलाफ एक्शन नहीं ले रहा था।
इस असक्रियता का जवाब देते हुए #DontBeAMannequin शीर्षक के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो Vimeo पर मिथुन कोथा ने अपलोड किया है। इस वीडियो में बहुत ही प्रभावी तरीके से यह संदेश दिया है कि आपकी आंखों के सामने अगर गलत हो रहा है तो मैन्क्वीन मत बनिए।
जब सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री का आदेश मानने से कर दिया इंकार
इस वीडियो में प्लेकार्ड्स भी दिखाए है जिसमें लिखा है'ब्रिगेड रोड पर 60 हजार लोगों में से संभवत: एक हजार लोग Molesters थे, बाकी बचे 59 हजार लोग मैनिक्विन्ंस थे। #DontBeAMannequin'