क्या आप जानते हैं कैलक्युलेटर के C और CE बटनों का अंतर?
कैलक्युलेटर के हम सब अच्छी तरह वाकिफ हैं। सालों साल इसे इस्तेमाल भी किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैलक्युलेटर के सी और
By
Edited By:
Publish Date: Fri, 13 May 2016 08:15:20 AM (IST)
Updated Date: Fri, 13 May 2016 08:32:56 AM (IST)
कैलक्युलेटर के हम सब अच्छी तरह वाकिफ हैं। सालों साल इसे इस्तेमाल भी किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैलक्युलेटर के सी और सीई बटन के फंक्शन में क्या फर्क है?
आज अधिकांश लोग इस डिवाइस में हर बटन का फंक्शन जानते हैं, लेकिन सी और सीई बटन के वास्तविक कार्य (फंक्शन) के बारे में शायद ही ज्यादा लोग जानते हों।
यह है अंतर?
- दोनों ही बटनों का इस्तेमाल कैलक्युलेटर में दर्ज की गईं एंट्रीज को डिलीट करने के लिए किया जाता है।
- सीई का फूल फॉर्म है - क्लियर एंट्री। इससे सबसे ताजा एंट्री डिलीट होती है।
- वहीं सी से तात्पर्य है क्लियर और इस दबाने से कैलक्युलेटर को दिये गये सभी इनपुट जीरो हो जाते हैं।
- यदि आप लंबी-लंबी गणनाएं कर रहे हैं और कोई गलत एंट्री इनपुट हो जाए तो उसे हटाने के लिये सीई दबाना होगा, ताकि सिर्फ अंतिम इनपुट हट पाएं। जबकि पूरा कैलक्युलेशन हटाना हो तो सी दबाना होगा।
- दिव्यांग को विमान से उतारने पर स्पाइस जेट पर लगाया 10 लाख का जुर्माना