
बरेली। यहां एक महिला के प्रसव के दौरान डॉक्टरों ने चोरी से उसकी किडनी निकाल ली। इस मामले की शिकायत 15 दिन पहले जिले के सीएमओ से भी की गई। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई।
मीडिया में मामले के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की आंखें खुलीं और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि इज्जतनगर के निजी अस्पताल रोहित मैटरनिटी हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद महिला की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसने तीन अलग-अलग जगहों पर अल्ट्रासाउंड कराया। तब पता चला कि उसकी एक किडनी निकाल ली गई है।
ड्राइवर ने जल्दबाजी में पानी में घुसा दी कार, 6 की मौतें
महिला को 10 मार्च 2016 को यह भर्ती कराया गया और उसी दिन उसने एक बच्ची को जन्म दिया। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद महिला परिवार सहित घर वापस आ गई। मगर, 10 दिन बाद पत्नी के पेट में दर्द शुरू हुआ। काफी दिन तक हम इसे नजरअंदाज करते रहे।
इसके बाद टॉयलेट में परेशानी होने पर जून में डॉक्टर से जांच करवाई। अलग-अलग डॉक्टर को भी दिखाया, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। इस दौरान नारायणी ने बिस्तर पकड़ लिया। फिर डॉक्टरों के कहने पर महिला के पति ने अल्ट्रासाउंड कराया, तो पता चला कि दांयी किडनी गायब है।
इन दिनों में करें हवाई सफर, कम देना पड़ेगा किराया
एक ओर जहां ऑपरेशन कराने वाले अस्पताल से धमकियां मिल रही हैं। वहीं दूसरी ओर, अधिकारी भी उसकी मदद करने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे थे। मामले के मीडिया में आने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की है। सीएमओ विजय यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में है, जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।