Draupadi Murmu: संताली साड़ी पहनकर द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, जानिए बड़ी बातें
Draupadi Murmu Santali Sari: निर्वाचित राष्ट्रपति के परिवार के केवल चार सदस्य - भाई, भाभी, बेटी और दामाद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 25 Jul 2022 09:13:35 AM (IST)
Updated Date: Mon, 25 Jul 2022 10:26:58 AM (IST)

Draupadi Murmu Santali Sari: द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ले ली। इस खास समारोह में वे पारंपरिक संताली साड़ी पहने नजर आईं। उनकी भाभी शुक्री टुडू इस साड़ी को लेकर भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंची थीं। शुक्री द्रौपदी के भाई तारिनसेन टुडु की पत्नी हैं। शुक्री अपने परिवार के साथ मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में रहती हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि मैं द्रौपदी दीदी के लिए ओडिशा की पारंपरिक और लोकप्रिय अरीना पीठ भी ले रही हूं। संताली महिलाएं इस साड़ी को खास मौकों पर पहनती हैं। संताली साड़ियों में दोनों तरफ एक ही डिजाइन के साथ सूक्ष्म कढ़ाई होती है।
Who Will Be Attending Murmu’s Swearing-in Ceremony?
शपथ ग्रहण समारोह में सरकार और समाज के चुनिंदा गणमान्य लोगों के अलावा द्रौपदी मुर्मू के परिजन भी मौजूद रहे। मुर्मू की बेटी इतिश्री और उनके पति गणेश हेम्ब्रम पहले ही नई दिल्ली पहुंच गए थे और निर्वाचित राष्ट्रपति के साथ रह रहे थे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि निर्वाचित राष्ट्रपति के परिवार के केवल चार सदस्य - भाई, भाभी, बेटी और दामाद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं।