
बेंगलुरु। रीसाइकिलिंग बीते दिनों की बात हो गई है। पीने के पानी की कमी का संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में दुनिया की निगाहें उपयोग हो चुके पानी के फिर से इस्तेमाल करने पर टिक गई है।
बेंगलुरू की कंपनी के वैज्ञानिकों ने एक खोज के जरिये अपने कैंपस से 10 हजार लीटर पानी सीवरेज से रोजाना रिकवर कर रहे हैं और उसे पीने में भी इस्तेमाल कर रहे हैं। डॉक्टर राजा विजय कुमार की खोज -द बॉटम ट्यूट रेजोनेटर- के जरिये पीने के लिए अच्छा पानी मिलता है।
वोटर तय करेंगे शर्मिला पत्नी बनेंगी या राजनेता
साथ ही इसके बाय प्रोडक्ट के रूप में बेहतरीन गुणवक्ता का फर्टिलाइजर भी मिलता है। इसमें कोई भी केमिकल या माइक्रो ऑर्गेनिज्म का उपयोग नहीं किया जाता है।
कुमार की टीम को दोहा और ओमान से रोजाना तीन लाख लीटर पानी रिकवर करने के लिए क्वेरी आ रही है। कुमार ने बताया कि इसके अलावा मलेशिया और सिंगापुर से भी लोग इस प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर लगाने में रुचि दिखा रहे हैं।
दलित मुद्दे पर लोकसभा में होगी चर्चा, गृहमंत्री देंगे जवाब
कुमार ने बताया कि भारत में भी पीने के पानी की काफी कमी हो रही है। ऐसे में अच्छे भविष्य के लिए उसे इस प्रोजेक्ट पर विचार करना चाहिए। देश में करीब 693 अरब क्यूबिक मीटर पानी हर साल इस्तेमाल होता है। माना जा रहा है कि साल 2025 तक पानी का यह उपयोग बढ़कर 942 अरब क्यूबिक मीटर हो जाएगा।