
कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस को शनिवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। बंगाल पुलिस को ड्रग्स की बड़ी खेप मिली है।
पुलिस ने पानीटंकी इलाके के पास भारत-नेपाल सीमा पर कुछ लोगों के पास से ड्रग्स बरामद की है। ड्रग्स की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
गलती से चली पिस्तौल से पुलिस ऑफिसर की मौत
पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक महिला भी शामिल है, वो मिजोरम की रहने वाली बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से भारत का पहचान पत्र, पासपोर्ट और विदेशी मुद्रा भी बरामद की है। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।