• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Earthquake Alert: मेघालय के तुरा में 3.4 तीव्रता का भूकंप, इंडोनेशिया में 2 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला बच्चा

इस महीने देश में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। 12 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में धरती डोली थी। तब भूकंप का केंद्र नेपाल था, जहां 6 लोगों की मौत हुई थी।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 24 Nov 2022 08:35:09 AM (IST)Updated Date: Thu, 24 Nov 2022 08:40:24 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Earthquake Alert: मेघालय के तुरा में 3.4 तीव्रता का भूकंप, इंडोनेशिया में 2 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला बच्चा

Earthquake Alert: देश-दुनिया में एक के बाद एक का सिलसिला जारी है। ताजा खबर मेघालय से आ रही है। गुरुवार सुबह मेघालय के तुरा में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। पृथ्वी की सतह के नीचे टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल तुरा से 37 किलोमीटर पूर्व उत्तर पूर्व में तड़के करीब 3:46 बजे महसूस की गई। बता दें, इस महीने देश में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। 12 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में धरती डोली थी। तब भूकंप का केंद्र नेपाल था, जहां 6 लोगों की मौत हुई थी।

Indonesia quake: मलबे से जिंदा निकला 6 साल का मासूम

इंडोनेशिया में बीते दिनों इंडोनेशिया में आए भीषण भूकंप में मृतक संख्या 260 पार हो गई है। अब भी कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका है। इस बीच, बचावकर्मियों ने सिआनजुर में घर के मलबे से छह साल के बच्चे को जिंदा निकाला। भूकंप के कारण मकान ढह गया था, लेकिन बच्चा एक गद्दे के नीचे सुरक्षित था। अज़्का मौलाना मलिक नाम का यह लड़का दो दिनों से फंसा हुआ था और अपनी मृत दादी के शव के पास जीवित पाया गया था।


Buscan a sobrevivientes del terremoto en Indonesia

El sismo de 5.6 en la escala Richter ya dejó más de 280 muertos. Los desprendimientos de tierra dificultan la tarea a los rescatistas. Se cree que aún hay decenas de civiles atrapados bajo los escombros.#DWNoticias /jam pic.twitter.com/NhVLWkil8a

— DW Español (@dw_espanol) November 22, 2022

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।