• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Earthquake: मृत्यु तो मेरी दासी है, भूकंप के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शन

Earthquake: भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों ने ट्वीट करना शुरू कर दिया। वहीं कुछ देर में ट्विटर पर भूकंप ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भूकंप के झटकों के वीडियो भी शेयर किए।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 09 Nov 2022 08:08:05 AM (IST)Updated Date: Wed, 09 Nov 2022 08:08:05 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Earthquake: मृत्यु तो मेरी दासी है, भूकंप के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शन
Earthquake: भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों ने ट्वीट करना शुरू कर दिया। वहीं कुछ देर में ट्विटर पर भूकंप ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भूकंप के झटकों के वीडियो भी शेयर किए।

Earthquake: दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में रात करीब 1.57 बजे भूकंप आया। तेज झटकों के कारण लोग खौफ में आ गए और घरों से बाहर निकाल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल था। इस बीच भूकंप आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

यूजर्स ने ट्वीट का लिया सहारा

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों ने ट्वीट करना शुरू कर दिया। वहीं कुछ देर में ट्विटर पर भूकंप ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भूकंप के झटकों के वीडियो भी शेयर किए। जिसमें देखा जा सकता है कि भूकंप के कारण घरों की चीजें हिलने लगती है। लोग सोसाइटी के बाहर खड़े हैं।


naidunia_image

naidunia_image

पहले प्रदूषण और अब भूकंप

राजधानी में आए भूकंप के झटके पर ट्विटर यूजर्स ने मीम्स शेयर किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि पहले प्रदूषण और अब भूकंप। एक अन्य यूजर ने मीम शेयर किया। जिसमें लिखा है कि मृत्यु तो मेरी दासी है। वहीं एक ने फोटो मीम शेयर किया। जिसमें लिखा, 'मैं नहीं बचेगा इधर, मर जागा मैं।'

naidunia_image

नेपाल था भूकंप का केंद्र

बता दें भारत, चीन और नेपाल में देर रात करीब 1.57 बजे भूकंप के झटते महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 6.3 तक मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल था। ऐसे में सबसे ज्यादा तबाही की नेपाल में हुई है। यहां एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। इधर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार सुबह 6.27 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 4.3 थी।

Earthquake in delhi.. upar ki floors mein rahne wale give up hi kar dete hai…#earthquake pic.twitter.com/B601NuuQq8

— Gaurav Taneja (@flyingbeast320) November 8, 2022

Big tremors felt in Delhi. That was scary. That's too much when you r watching horror movie. #Delhi_earthquake

#earthquake pic.twitter.com/LvHUASBofm

— Gaurav Kapoor (@Gauravk12498321) November 8, 2022

It's 2am in the morning and people are having a stroll on the streets... Reason - #Earthquake in #DelhiNCR #earthquake pic.twitter.com/OVW0PMcFXC

— Aakash Biswas (@aami_aakash) November 8, 2022

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।