Earthquake in Delhi-NCR: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर 2.28 बजे 30 सेकंड से अधिक समय तक तेज झटके महसूस किए गए। उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड तक धरती डोली है। केंद्र नेपाल में है। इससे पहले 5 जनवरी को भी दिल्ली में भूकंप आया था।
दिल्ली में तीव्रता 5.8 मापी गई है। जिस समय भूकंप के झटके महसूस किए गए, उस समय अधिकांश दफ्तरों में लंच का समय था। भूकंप के समय दिल्ली में मेयर के चुनाव की कार्यवाही चल रही थी। वहां मौजूद लोग भी डर गए। अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
Earthquake in Delhi-NCR: पढ़िए लाइव अपडेट्स
- भूकंप का केंद्र नेपाल का जुमला शहर बताया जा रहा है। वहां भी 30 सेकंड तक झटके महसूस किए गए।
- उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी लोग घरों से बाहर निकल गए।
- यूपी के संभल, मुरादाबाद, अमरोहा और रामपुर में दोपहर करीब 2:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।शाहजहांपुर, बरेली में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।
- उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी झटके महसूस किए गए हैं। पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां खतरा अधिक है। उत्तराखंड में 5.4 तीव्रता मापी गई है।
- पिछले साल भारत में 400 से अधिक भूकंप रिकॉर्ड किए गए हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती के अंदर मौजूद सिर्फ 2 फीसदी एनर्जी रिलीज हो सकी है।
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close
- # earthquake in delhi
- # earthquake today
- # earthquake Urttarakhand
- # earthquake today
- # earthquake in delhi
- # earthquake in delhi today
- # delhi earthquake
- # earthquake just now
- # earthquake today noida
- # earthquake in gurgaon
- # earthquake today gurgaon
- # delhi earthquake today
- # bhukamp
- # earthquake today in delhi
- # earthquake in delhi today time
- # earthquake news
- # bhukamp today
- # earthquake today ghaziabad
- # earthquake now
- # earthquake in delhi right now
- # earthquake near me
- # earthquake today in india
- # भूकंप