
Earthquake in Tripura: धर्मनगर। त्रिपुरा में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी के अनुसार भूकंप का केंद्र त्रिपुरा के धर्मनगर से 72 किमी उत्तर-पूर्व में था। भूकंप के झटके लगने के बाद लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए थे। अभी इससे जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं हैं। जानकारी के भूकंप के झटके के बाद से कई लोग अपने घरों में वापस जाने को लेकर डरे हुए नजर आए।
An earthquake of magnitude 4.4 hits 72km NE of Dharmanagar in Tripura: National Center for Seismology pic.twitter.com/3eFdtaVwtx
— ANI (@ANI) September 9, 2023

उधर मोरक्को में आए शक्तिशाली भूकंप से अभी तक 800 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं इसमें करीब 600 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।