
मल्टीमीडिया डेस्क। भूकंप से कभी-कभी धरती का नक्शा तो बदलता ही है, दिन की लंबाई भी कम हो जाती है। जापान में 11 मार्च 2011 को आए भूकंप के कारण दिन की लंबाई कुछ कम हो गई थी। जापान में 8.9 तीव्रता के भूकंप का विश्लेषण करने पर पता चला कि इस तीव्रता के भूकंप के कारण धरती की घूमने के घूमने की गति बढ़ गई।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में नासा की जेट प्रपल्शन प्रयोगशाला में भूविज्ञानी रिचर्ड ग्रॉस ने बताया कि उस समय आए भूकंप से दिन की लंबाई 1.8 माइक्रोसेकंड्स तक घट गई थी। जापान में रिक्टर स्केल पर 8.7 की तीव्रता के भूकंप के बाद पृथ्वी और अधिक तेज गति से घूमने लगी थी। ग्रॉस ने बताया कि धरती पर एक दिन औसतन 24 घंटे या 86,400 सेकंड का होता है।
यह भी पढ़ें : नेपाल में 80 घंटे बाद जिंदा मिला युवक
सालभर में मौसम के अनुसार, इसकी लंबाई एक मिलीसेकंड या 1,000 माइक्रोसेकंड घटती-बढ़ती रहती है। जापान में 11 मार्च को आए भूकंप के कारण मुख्यद्वीप करीब आठ फीट खिसक गया था। साथ ही धरती की अक्ष भी करीब 17 सेंटीमीटर खिसक गई थी।
वर्ष 2010 में रिक्टर पैमाने पर 8.8 तीव्रता के भूकंप के कारण धरती के घूर्णन में तेजी आई और इसके कारण दिन की लंबाई करीब 1.26 माइक्रोसेकंड कम हो गई। सुमात्रा में 2004 में आए 9.1 तीव्रता के भूकंप के कारण दिन की लंबाई 6.8 माइक्रोसेकंड कम हो गई थी।
यह भी पढ़ें : नेपाल भूकंप से 50 हजार गर्भवती महिलाएं प्रभावित
अमेरिकी भूविज्ञानियों का कहना है कि 2004 में एशिया में उठी सुनामी लहरें इतनी शक्तिशाली थी कि उससे पूरे क्षेत्र का नक्शा ही स्थायी रूप से बदल गया। सुमात्रा द्वीप के 250 किमी दक्षिणपूर्व में रिक्टर स्केल पर 9 की तीव्रता से आए भूकंप की वजह से छोटे-छोटे द्वीप 20 मीटर तक खिसक गए थे।