• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal SSC scam: आर्पिता मुखर्जी की कोर्ट में पेशी, पार्थ चटर्जी को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की याचिका

Bengal SSC scam case Updates: पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपए कैश मिले थे।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 23 Jul 2022 07:38:36 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 Jul 2022 02:06:17 PM (IST)
Bengal SSC scam: आर्पिता मुखर्जी की कोर्ट में पेशी, पार्थ चटर्जी को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की याचिका

Bengal SSC scam case Updates: बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती घोटाले में ईडी की कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। अर्पिता मुखर्जी को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहीं ईडी गिरफ्तार किए गए ममता बनर्जी के करीबी और मौजूदा सरकार में उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोशिश में है। इसके लिए याचिका दायर की गई है। इससे पहले पार्थ चटर्जी को 24 घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। पार्थ चटर्जी पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री रहते शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार करने के आरोप हैं। शुक्रवार को पार्थ चटर्जी को उनके करीबियों के यहां ईडी ने छापे मारे थे। इस दौरान उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 21 करोड़ रुपए कैश और महंगे मोबाइल मिले थे। खबर यह भी है कि अर्पिता के घर नोटों की गिनती जारी है। अब तक 21 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं लाखों रुपए का सोना भी बरामद हुआ है। आगे की पूछताछ में पार्थ चटर्जी यह नहीं बता सके कि यह रकम कहां से आई थी।

इससे पहले शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा उद्योग और संसदीय कार्य मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और शिक्षा राज्य मंत्री परेश चंद्र अधिकारी के आवासों समेत 14 जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दक्षिण 24 परगना में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। माना जा रहा है कि यह वही रकम है जो शिक्षक भर्ती घोटाले में रिश्वत के तौर पर ली गई थी। छापेमारी के दौरान लंबी पूछताछ के कारण पार्थ चटर्जी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद ईडी ने डॉक्टरों को बुलाकर घर पर ही इलाज कराया।


Who is Arpita Mukherjee: जानिए कौन हैं अर्पिता मुखर्जी

छापामारी के दौरान दक्षिण 24 परगना के हरिदेवपुर स्थित डायमंड सिटी साउथ स्थित मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इन पैसों को दो थैलियों में छिपाकर रखा गया था। इसके अलावा अर्पिता के घर से 20 कीमती मोबाइल फोन, सोना, विदेशी मुद्रा, जमीन के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। अर्पिता को पार्थ चटर्जी की कानूनी सलाहकार बताया जाता है। ईडी के अधिकारी उनसे काफी देर तक पूछताछ कर चुके हैं। पश्चिम मेदिनीपुर के पिंगला में इनकम टैक्स की टीम ने पार्थ चटर्जी के एक रिश्तेदार के घर छापा मारा।

फोटो: भाजपा ने अर्पिता के कई फोटो शेयर किए हैं जिनमें वो ममता बनर्जी के साथ नजर आ रही हैं

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

ED raid in Bengal: भाजपा ने कसा तंज

इससे पहले ममता बनर्जी के करीबी मंत्री के खिलाफ इस कार्रवाई के बाद भाजपा हमलावर है। सुवेंदू अधिकारी ने ट्वीट किया, ये तो बस ट्रेलर है, तस्वीर अभी बाकी है ...'। बता दें, एक तरफ ईडी के अधिकारी पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी के कोलकाता के नकटला स्थित आवास पर सुबह करीब साढ़े सात बजे पहुंचे तो दूसरी तरफ ईडी के अधिकारी शिक्षा राज्य मंत्री परेश अधिकारी के कूचबिहार के मेखलीगंज स्थित आवास पर पहुंचे। प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य में 14 जगहों पर छापेमारी की। इसमें दोनों मंत्रियों के करीबी रिश्तेदारों के घरों पर भी छापेमारी की गई।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

Koo App

Enforcement Directorate (ED) team arrests former West Bengal Education Minister, Partha Chatterjee from his residence in Kolkata. The team had been here since yesterday in connection with the SSC recruitment scam. (Credit: ANI)

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 23 July 2022

naidunia_image