
आपने कई तरह के मैजिक देखे होंगे लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आप बाकी सब मैजिक भूल जाएंगे। इस वीडियो में युवाओं के एक समूह के सामने एक बुजुर्ग ने जो ट्रिक दिखाई उससे सब हैरान रह गए।
कुर्सी पर बैठे बुजुर्ग ने युवाओं से रस्सी से उनके पैर बांधने को कहा और उसके बाद हाथ। फिर क्या था उन्होंने रस्सी से कसकर हाथ पैर बांध दिए। उसके बाद एक युवा ने जैसे ही उनके बंधे हाथ-पैर पर कोट रखा, अचानक उनका हाथ बाहर आया गया लेकिन उसी पल जब कोट हटाया तो देखा कि हाथ-पैर तो उसी तरह से बंधे है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। इसे अब तक 1 करोड़ 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।