• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5 राज्यों का सियासी गणित, जहां अगले महीने होने हैं चुनाव

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में जहां भाजपा की सरकार है, वहीं मिजोरम में कांग्रेस की सत्ता है।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 06 Oct 2018 10:21:41 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 Oct 2018 04:58:40 PM (IST)
5 राज्यों का सियासी गणित, जहां अगले महीने होने हैं चुनाव

साल 2018 देश में सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। अगले साल होने वाले आम चुनावों से पहले पांच राज्यों (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम) के विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने इनकी तारीखों का ऐलान कर दिया है। जानिए पांचों प्रदेशों की मौजूदा विधानसभा की स्थिति -

1. मध्यप्रदेश: कुल 230 सीटें हैं और विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 116 है। 2013 के चुनाव में भाजपा ने 71.7% वोट हासिल करते हुए 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस 58 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। उसे 25.2% वोट मिले थे। बसपा 5 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। मौजूदा सरकार में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं।


naidunia_image

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव विशेष: कुछ ऐसी थी तेरह की केसरिया तस्वीर

2. छत्तीसगढ़: यहां कुल 90 सीटे हैं और 46 सीटें हासिल करने वाली पार्टी सत्ता बनाती है। पिछले चुनावों में भाजपा को 49 सीटे मिली थीं, वहीं कांग्रेस के खाते में 39 सीटें गई थीं। भाजपा का वोट प्रतिशत 54 था, जबकि कांग्रेस को 43.3% वोट मिले थे। तीसरी ताकत के रूप में बसपा को 1 सीट मिली थी। अभी रमन सिंह मुख्यमंत्री हैं।

3. राजस्थान: राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटे हैं और बहुमत का आंकड़ा 101 सीट है। 2013 के चुनावों में भाजपा को 163 सीटें मिली थीं। तब से वसुंधरा राजे सीएम हैं। कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। बसपा को तीन सीटें मिली थीं।

4. तेलंगाना: तेलंगाना विधानसभा में 119 सीटे हैं। यहां 60 विधायकों पर सरकार बनती है। मई 2014 में हुए चुनावों में टीआरएस को 62 और कांग्रेस को 24 सीटें मिली थीं। भाजपा ने टीडीपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था और इस गठबंधन को 22 सीटें मिली थीं। अन्य के खाते में 11 सीटें गई थीं। तेलंगाना राष्ट्र समिति प्रमुख और कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने पिछले दिनों विधानसभा भंग कर दी थी।

5. मिजोरम: उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम की विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 40 है। सरकार बनाने के लिए 21 विधायकों की जरूरत होती है। 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की थी। मिजो नेशनल फ्रंट को 5 तो मिजो पीपुल्स कॉन्फ्रेंस को 1 सीट मिली थी। यहां 15 दिसंबर को विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है।