• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव आयोग थोड़ी देर में जारी करेगा महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव का शेड्यूल… यूपी और वायनाड उपचुनाव की भी घोषणा संभव

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा का चुनावी बिगुल बजने वाला है। चुनाव आयोग इलेक्शन की तारीखों की आज (मंगलवार) घोषणा करेगा। महाराष्ट्र में शिवसेना, भाजपा औ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 15 Oct 2024 08:53:30 AM (IST)Updated Date: Tue, 15 Oct 2024 01:47:33 PM (IST)
चुनाव आयोग थोड़ी देर में जारी करेगा महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव का शेड्यूल… यूपी और वायनाड उपचुनाव की भी घोषणा संभव
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होगा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। चुनाव आयोग महाराष्ट्र और विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज (मंगलवार) करेगा। इलेक्शन कमीशन दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। महाराष्ट्र में पिछले दो विधानसभा चुनाव की तरह एक फेज में मतदान हो सकता है।

वहीं, झारखंड में पांच चरण में वोटिंग का ट्रेंड बरकरार रह सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर और झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होगा।

महाराष्ट्र की 288 सीटों पर होगा मतदान

राज्य की 288 सीटों पर मतदान होना है। पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था, जिसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला था। हालांकि आंतरिक कलह के कारण शिवसेना ने गठबंधन तोड़ दिया और एनसीपी के साथ मिलकर बनाया।


भारतीय राष्ट्री कांग्रेस ने महाविकास अघाड़ी में शामिल होकर सरकार बनाई, जिसमें उद्धव ठाकरे नए मुख्यमंत्री बने। 2022 में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 40 विधायकों के साथ मिलकर भाजपा के साथ सरकार बनाई, जिसके बाद शिंदे नए सीएम बने। 2023 के बाद अजित पवार भी सरकार में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र में किस पार्टी के पास कितनी सीट?

सत्तारूढ़ महागठबंधन, कुल सीटें- 201

भाजपा- 103

शिवसेना-37

एनसीपी- 39

छोटे दल- 9

निर्देलीय- 13

महाविकास अघाड़ी, कुल सीटें- 67

कांग्रेस- 37

शिवसेना (यूबीटी)- 37

एनसीपी (शरद पवार)- 13

शेकाप- 1

स्वतंत्र- 1

झारखंड का राजनीतिक समीकरण

झारखंड में JMM के नेतृत्व वाली सरकार है। बीजेपी को सरकार बनाने के लिए संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडल की 32 सीटों पर ध्यान देना होगा। संथाल परगना की 18 सीटों में से सिर्फ 3 सीटें भाजपा ने पिछले चुनाव में जीती थी। वहीं, कोल्हान प्रमंडल की 14 विधानसभा सीटों पर खाता नहीं खुला था। जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हार गए थे।

वहीं, भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा था। चंपई सोरेन राज्य के नए सीएम बने। हालांकि जमानत से बाहर आने के बाद हेमंत ने चंपई से मुख्यमंत्री पद वापस ले लिया। इसके बाद चंपई सोरेन ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

झारखंड में किस पार्टी के पास कितनी सीट?

सत्तारूढ़ महागठबंधन, कुल सीटें- 47

जेएमएम- 27

कांग्रेस- 18

राजद- 01

सीपीआई (एम)- 01

एनडीए, कुल सीटें- 28

भाजपा- 24

आजसू- 03

एनसीपी- 01

अन्य पार्टियां

निर्दलीय- 02

अन्य- 04