• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को भेजा कारण बताओ नोटिस, कंगना और ममता पर की थी अभद्र टिप्पणी

भारत चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता और भाजपा सांसद दिलीप घोष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इलेक्शन कमीशन ने सुप्रिया के एक्स हैंडल पर...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 04:47:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 Mar 2024 04:47:11 PM (IST)
चुनाव आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को भेजा कारण बताओ नोटिस, कंगना और ममता पर की थी अभद्र टिप्पणी
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत।

एएनआई, नई दिल्ली। भारत चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता और भाजपा सांसद दिलीप घोष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इलेक्शन कमीशन ने सुप्रिया के सोशल मीडिया हैंडल पर एक्ट्रेस कंगना रनोट को लेकर किए गए पोस्ट के लिए नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को 29 मार्च शाम 5 बजे तक जवाब देने के लिए कहा है।

सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट से विवाद खड़ा हो गया

सोमवार को कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से की गई पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया। इसमें कंगना रनोट की तस्वीर थी। विवाद बढ़ने पर श्रीनेता ने सफाई दी कि वह कभी भी किसी महिला के बारे में इस तरह की निजी और अशोभनीय टिप्पणी नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, 'कई लोगों के पास मेरे फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट तक है। उनमें से किसी ने बेहद अनुचित पोस्ट किया है।' जैसे ही मुझे पता चला मैंने वह पोस्ट हटा दी। बाद में उन्होंने बताया कि एक्स हैंडल पर पैरोडी अकाउंट ने यह आपत्तिजनक पोस्ट किया था।


ममता बनर्जी के लिए दिलीप घोष ने थी टिप्पणी

दुर्गापुर में पत्रकारों से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा था कि ममता बनर्जी जहां भी जाती हैं। खुद को उस राज्य की बेटी बताती है। उन्होंने कहा, जब दीदी (ममता बनर्जी) गोवा जाती हैं, तो खुद को गोवा की बेटी कहती हैं। जब वह त्रिपुरा जाती हैं तो कहती हैं कि त्रिपुरा की बेटी हैं। उन्हें पहले अपने पिता की पहचान करनी चाहिए। बाद में उन्होंने अपने टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनका बंगाल की सीएम के खिलाफ कोई व्यक्तिगत विवाद या शिकायत नहीं है।