
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के सुदूरवर्ती गांवों में सरकारी महकमों की कार्यप्रणाली सदैव चर्चा में रहती है। कभी जंगल में सीसी मार्ग बना दिए जाते हैं तो कभी तालाब। यहां तो बिजली विभाग ने तार खीचने के लिए बिजली के पोल लगाने के बजाय हरे चीड़ के पेड़ को ही पोल बना दिया।
लिहाजा आधा पेड़ सुख चुका है। शुक्र है कि इसके आस-पास ग्रामीणों ने जाना छोड़ दिया है। भूले भटके यदि कोई पहुंच भी गया तो अप्रिय घटना के आसार बने रहते हैं। थल तहसील में थल से पांखू के लिए बिजली विभाग ने 11 केवी विद्युत लाइन खींची है।
11000 वोल्ट की लाइन के लिए बड़ेत के पास विभाग ने बिजली पोल लगाने की जहमत नही उठाई। मार्ग में पड़ने वाले एक हरे चीड़ के पेड़ को ही पोल बना दिया, जिससे चीड़ का आधा जीसस सूख कर जल चूका है। पेड़ को जलते हुए देख बड़ेत के ग्रामीणों ने इसके आस-पास जाना बंद कर दिया है।
आसाराम को लगा SC से झटका, खारिज हुई अंतरिम जमानत याचिका
इससे आस-पास करंट आने की आशंका बनी है। ग्रामीणों ने अनुसार विभाग ने यह कारनामा डेढ़ माह पूर्व किया। ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया परंतु विभाग के लोगों ने उनकी नही सुनी। दूसरी तरफ़ विभाग का कहना है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व पोल क्षतिग्रस्त होने पर तात्कालिक व्यवस्था की गई है।
विभाग के इस कारनामे से ग्रामीण आहत हैं। जिस स्थान विभाग ने यह कारनामा किया है वह मुख्य मार्ग से गुजरता है। इसके आस-पास ग्रामीणों के खेत है। ग्रामीणों ने इस मार्ग से गुजरना और खेतों मर कार्य करना बंद कर दिया है।