• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elephant Death in Kerala : हथिनी की मौत के मामले में विशेष जांच टीम गठित, 3 संदिग्‍धों से पूछताछ, 2 की तलाश

Elephant Death in Kerala : हर ओर से दोषियों को सख्त सजा की आवाज उठ रही है। केरल सरकार ने जांच के लिए वन विभाग की विशेष जांच टीम गठित की है।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 05 Jun 2020 12:03:42 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jun 2020 12:17:55 AM (IST)
Elephant Death in Kerala : हथिनी की मौत के मामले में विशेष जांच टीम गठित, 3 संदिग्‍धों से पूछताछ, 2 की तलाश

Elephant Death in Kerala : केरल में मादा हाथी को निर्दयतापूर्वक मारने के मामले में अब तूल पकड़ लिया है। पूरे देश के हर वर्ग से आज विरोध और आक्रोश के स्‍वर सामने आए। इस घटना पर दुनियाभर से लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। वेबसाइट चेंज डॉट ओआरजी पर 24 घंटे में 927 लोगों ने पिटीशन डाली है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग के साथ 13 लाख से ज्यादा लोगों ने इन पिटीशन को समर्थन दिया है। मामला सामने आते ही लोगों में रोष फैल गया। हर ओर से दोषियों को सख्त सजा की आवाज उठ रही है। केरल सरकार ने जांच के लिए वन विभाग की विशेष जांच टीम गठित की है। वन विभाग ने ट्वीट कर कहा, "हथिनी की मौत के मामले में वन्यजीव संरक्षण कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। विशेष जांच दल का गठन किया गया है। दोषियों को सजा दिलाने में वन विभाग कोई कसर नहीं छोड़ेगा।"

केरल में पटाखों से भरा अनानास खाने के कारण जान गंवाने वाली गर्भवती हथिनी के मामले में तीन संदिग्धों से पूछताछ की गई है। दो अन्य की तलाश हो रही है। वन विभाग के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। हर तरफ से घटना की निंदा के बाद केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने बुधवार को कहा था कि कोझिकोड से वन्यजीव अपराध जांच दल को मामले की पड़ताल की जिम्मेदारी दी गई है। केरल के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान ने भी घटना पर दुख जताया है।


यह था घटनाक्रम

केरल के साइलेंट वैली नेशनल पार्क की एक गर्भवती हथिनी को कुछ लोगों ने पटाखों से भरा अनानास खिला दिया था। अनानास चबाते ही उसमें हुए विस्फोट से हथिनी का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हफ्तेभर बाद 27 मई को मलप्पुरम में वेल्लियार नदी में हथिनी की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि हथिनी गर्भवती थी।

यह है पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट

पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक नदी में डूबने और ज्यादा पानी शरीर में जाने के कारण हथिनी के फेफड़े ने काम करना बंद कर दिया था। रिपोर्ट में यह भी पुष्टि हुई है कि मुंह में धमाके के कारण जबड़ा क्षतिग्रस्त हो गया था। असहनीय दर्द के कारण वह कुछ भी खाने-पीने में असमर्थ थी। अत्यधिक कमजोरी के बाद हथिनी नदी में चली गई और वहां डूबने से उसकी मौत हो गई।