• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाथियों का उपद्रव, घर उजाड़े, जानवरों की ली जान

छत्तीसगढ़ से भटककर आए हाथियों के झुंड ने उत्तर प्रदेश में बभनी थाना क्षेत्र के रंदह गांव में सोमवार रात जमकर उत्पात मचाया।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 22 Dec 2015 07:11:39 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Dec 2015 07:12:14 PM (IST)
हाथियों का उपद्रव, घर उजाड़े, जानवरों की ली जान

सोनभद्र। छत्तीसगढ़ से भटककर आए हाथियों के झुंड ने उत्तर प्रदेश में बभनी थाना क्षेत्र के रंदह गांव में सोमवार रात जमकर उत्पात मचाया। झुंड में शामिल 12 से अधिक हाथियों ने घरों के बाहर बंधे पांच पालतू मवेशियों की जान लेने के साथ ही आठ घरों को उजाड़ दिया। इससे छत्तीसगढ़ सीमा से लगे गांवों में दहशत है।

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात जंगल से लगे रंदह गांव में पहुंचे हाथियों के झुंड को देखते ही कुछ लोग घर छोड़कर भाग गए। हाथी गांव के राजाराम के दो बैलों व दो गायों और रामलाल के एक बैल को कुचलते हुए निकल गए। इन सभी जानवरों की मौके पर ही मौत हो गई।


रामलाल के हैंडपंप को भी एक हाथी ने उखाड़ दिया। इसके साथ ही खलिहान में रखे धान को भी तहस-नहस कर दिया। हाथी रामविचार, उदसिया, मोती लाल, देवराज, रामचंद्र, राजाराम, रामलाल के घर उजाड़ते आगे निकल गए।