
मुजफ्फरपुर। बिहार में गुरुवार को एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) से चार और बच्चों की मौत हो गई। नालंदा, वैशाली, मोतिहारी और समस्तीपुर में एक-एक बच्चे की जान गई।
मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. एसके शाही ने कहा कि बारिश का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। यहां पहुंचने वाले पीड़ित बच्चों की संख्या में कमी आई है।
पीआइसीयू में फिलहाल 23 बच्चे इलाजरत हैं। इसमें छह की हालत गंभीर है। दिल्ली की दूसरी टीम ने संभाली कमान केंद्र सरकार के आदेश पर दिल्ली से एसकेएमसीएच पहुंची शिशु रोग विशेषज्ञों एवं पारामेडिकल कर्मियों की पहली टीम वापस चली गई है। वहीं दूसरी टीम ने योगदान दे दिया है। इसमें 10 चिकित्सक एवं पांच पारामेडिकल कर्मी शामिल हैं।
दिल्ली, पटना के साथ अन्य जगह से एसकेएमसीएच पहुंची चिकित्सकों की टीम बच्चों के इलाज के साथ-साथ प्रतिदिन बीमारी संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श भी करती है।
इसी कड़ी में पीएमसीई (प्री मेच्योर चाइल्डहुड इंसेफलाइटिस) पर चिकित्सकों ने विमर्श किया। कई अन्य मौसमी बीमारी के संबंध में चर्चा हुई।