
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कुंजवानी इलाके में कुछ संदिग्ध देखे जाने के बाद सेना और पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। राजमार्ग से सटे कार्मेल कांवेंट स्कूल में आतंकी की सूचना के बाद समूचे शहर में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि इलाके की एक महिला ने सुबह स्कूल के साथ लगते बरसाती नाले में कुछ हथियारबंद संदिग्ध देखे थे, जिसके बाद पुलिस और सेना ने अभियान चलाया। यह खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और स्कूल में पढऩे वाले बच्चों के माता-पिता बड़ी संख्या में स्कूल के बाहर बच्चों की कुशलक्षेम जानने पहुंच गए।
कश्मीर पर पाक ने जताई बातचीत की इच्छा
सेना ने भी इलाके की घेराबंदी कर ली और व्यापक तलाशी अभियान चलाया। स्कूल वालों ने भी समझदारी से काम लिया और छोटे बच्चों को छुट्टी कर दी और उनके मां-बाप के हवाले कर दिया। कुछ बच्चों को वाहनों के जरिए उनके घरों तक पहुंचाया गया।
बड़ी क्लास के बच्चों को निर्धारित समय पर ही छुट्टी दी। एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता का कहना है कि यह मात्र एक अफवाह थी। उन्होंने लोगों से भी अनुरोध किया कि वह अफवाहों पर न जाएं।
हीरानंदानी किडनी रैकेट: डॉक्टरों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज