
गया। फिल्म 'मांझी द माउंटेन मैन' में दशरथ मांझी का किरदार निभाने वाले सिनेस्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि ताकत तो हर आदमी में होती है, लेकिन जुनून किसी-किसी में ही देखने को मिलता है।
दशरथ मांझी जुनून वाले थे। वह बिना सुपर पावर्स वाले सुपरमैन थे। उनके रोल में जब हमें इतनी कठिनाई हुई तो बाबा को 22 साल तक छेनी-हथौड़ी से पहाड़ काटने में कितनी परेशानी हुई होगी।
नवाजुद्दीन सोमवार को दशरथ मांझी की आठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने गया के गेहलौर गांव आए थे। उनके साथ आए फिल्म के निदेशक केतन मेहता ने पत्रकारों से कहा कि गया में दुनिया की पहली प्रेम घाटी है।
यह भी पढ़ें : लंबा होने के लिए कराई छह सर्जरी, अब चल भी नहीं पाता
भारत के अलावा कहीं और पत्नी के प्यार में किसी ने पहाड़ी को काटकर आम रास्ता बनाने का काम नहीं किया।जब हम पहली बार गेहलौर घाटी आए थे तो पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के जुनून देखकर दंग रह गए थे। हम उनके जज्बे को सलाम करते हैं।
इस मौके पर केतन ने दशरथ के पुत्र भगीरथ मांझी को दो लाख का चेक देने के साथ कहा कि फिल्म के रिलीज होने पर और मदद की जाएगी। नवाजुद्दीन और केतन के साथ फिल्म की नायिका राधिका आप्टे भी मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें : नासिक: देश में पहली बार रॉकेट होगी कृत्रिम बारिश
नवाजुद्दीन ने कहा कि दशरथ का काम बहुत प्रेरणा देने वाला है, लेकिन दुख की बात है कि देश में अधिकांश लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि इस फिल्म को बिहार और उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित किया जा चुका है।