
नई दिल्ली। पाक अधिकृत कश्मीर के निर्वासित नेता शौकत अली ने कहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद के जरिए भारत में जहर फैलाने की कोशिश कर रहा है। वह यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। शौकत यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के झूठ को दुनिया के सामने बेनकाब करना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि कश्मीर कभी भी पाक का हिस्सा नहीं रहा है। पाक सांप्रदायिकता का जहर कश्मीर में घोलने की कोशिश कर रहा है और कोई भी लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, राष्ट्रवादी कश्मीरी पाकिस्तान की इस हरकरत से सहमत नहीं होगा।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अलग राष्ट्र बनने के बाद से ही पाकिस्तान ने कश्मीर में आतंकवाद का समर्थन किया है। शौकत अली ने कहा कि भारत को धर्मनिरपेक्ष, राष्ट्रवादी और लोकतांत्रिक कश्मीरियों की आवाज उठानी चाहिए।
डीयू की फोटोकॉपी शॉप के खिलाफ केस हारे अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक
उन्होंने आतंकवाद से लड़ाई को लेकर पाकिस्तान की खोलते हुए कहा कि उसकी कथनी और करनी में बहुत फर्क है। मानवाधिकार हनन के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किस मुंह से मानवाधिकार उल्लंघन की बात करता है?
दुनिया मूर्ख नहीं है, पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करना चाहिए। शौकत अली ने कहा कि भारत और पाक, दोनों ही कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को भूल गए हैं। वे केवल यह अपने प्रचार के लिए इसे याद करते हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के अनुसार भारत और कश्मीरी आवाम इसमें पार्टी होगी, पाकिस्तान नहीं।
कावेरी से मिलने वाले 50 फीसद पानी बेंगलुरू में हो जाता है वेस्ट