• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या है झारखंड भूमि कब्जा घोटाला, जिसके कारण हेमंत सोरेन पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, यहां जानें सब कुछ

Jharkhand Land Grabbing Scam: रांची आवास में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक की। इस बीच केंद्रीय जांच एजेंसी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित घ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 06:53:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jan 2024 08:55:37 PM (IST)
क्या है झारखंड भूमि कब्जा घोटाला, जिसके कारण हेमंत सोरेन पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, यहां जानें सब कुछ
Jharkhand Land Grabbing Scam

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Jharkhand Land Grabbing Scam: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कथित जमीन सौदा घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच की जा रही है। मंगलवार को रांची आवास में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक की। इस बीच केंद्रीय जांच एजेंसी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित घर की तलाशी के बाद 36 लाख, एक बीएमडब्ल्यू और कुछ दस्तावेज जब्त किए।

दिल्ली से रांची पहुंचे झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख ने ईडी को सूचित किया कि वह बुधवार को अपने आवास पर उनके सामने पेश होने को तैयार हैं। एजेंसी ने सोरेन पर आरोप लगाया है कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने रांची में एक विशाल रैली निकाली है। साथ ही जमशेदपुर और प्रदेश के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। जिला प्रशासन ने रांची में सीएम हाउस, राजभवन और ईडी ऑफिस के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है।


क्या है हेमंत सोरेन के खिलाफ मामला?

मामला झारखंड में माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व को अवैध रूप से बदलने के एक रैकेट से संबंधित है। करोड़ों की कीमत वाली जमीन को हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के जरिए तैयार किए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में हेमंत सोरेन के खिलाफ जांच की जा रही है। ईडी ने अब तक इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तर किया है। जिनमें 2011 बैच की आईएएस अधिकारी छवि रंजन शामिल हैं, जो प्रदेश के समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थीं।

इस मामले में झारखंड भूमि राजस्व विभाग के एक कर्मचारी भानु प्रसाद को भी एजेंसी ने अरेस्ट किया था। ईडी ने कहा कि फर्जी दस्तावेजों की आड़ में नकली विक्रेताओं और खरीदारों को दिखाकर आधिकारिक रिकॉर्ड में हेराफेरी की गई है। प्रवर्तन निदेशालय अब तक हेमंत सोरेन को 10 समन जारी कर चुका है।

हेमंत सोरेन को ईडी ने भेजे कब-कब समन?

8 अगस्त 2023

19 अगस्त 2023

1 सितंबर 2023

17 सितंबर 2023

26 सितंबर 2023

11 दिसंबर 2023

29 दिसंबर 2023

13 जनवरी 2024

25 जनवरी 2024

27 जनवरी 2024