
नईदिल्ली। फेसबुक ने माता-पिता के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है जिससे उनके बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखा जा सकेगा।
फेसबुक ने अपने बयान में कहा 'फेसबुक ने इस पेरेंट्स पोर्टल को दुनियाभर के माता-पिता, किशोरों, और सुरक्षा विशेषज्ञों के सहयोग से लॉन्च किया है। यह पेरेंट पोर्टल www.facebook.com/safety/parents से एक्सेस कर सकते हैं।
अमेरिका स्थित इस कंपनी ने हाल ही में सेफ्टी सेंटर और बुलिंग प्रिवेंशन हब को भी अपडेट किया है। इस पोर्टल में माता-पिता को मार्गदर्शन दिया है कि कैसे फेसबुक इस्तेमाल करें, बच्चों से ऑनलाइन सुरक्षित रहने के बारे में बातचीत के टिप्स और दुनियाभर के विशेषज्ञों की राय उपलब्ध होगी।
वरदा तूफान की वजह से कम हुई इंटरनेट स्पीड और कनेक्टिविटी
यह 55 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है जिसमें 11 भारतीय भाषाएं शामिल हैं। यह मोबाइल फ्रेंडली है और वीडियो के जरिए एक-एक स्टेप्स बताई गई है।
फेसबुक पब्लिक पॉलिसी (भारत, दक्षिण और मध्य एशिया)के डायरेक्टर अंखी दास हमारे समुदाय को सुरक्षित रखना अहम जिम्मेदारी है। लोग केवल तभी फेसबुक पर आएंगे जब यह सेफ हो।'