
कालेधन के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए 500 व 1000 रुपए के नोटों का विमुद्रीकरण करने का प्रधानमंत्री का फैसले का कहर आम आदमी गहराई से महसूस कर रहा है। हर दिन हजारों लोग उनके बैंक और एटीएम के चक्कर काट रहे हैं। वे पुराने नोटों को जमा करने और नए नोट निकलाने के लिए कतारों में खड़े हैं।
जहां कई लोग इस कदम का समर्थन कर रहे हैं तो कई आम लोग तंग आकर इस फैसले पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। ऐसा ही एक परिवार कैमरे में कैद हुआ जो कि दहाड़े मार-मार कर रो रहा था और मोदी पर अफसोस जता रहा था।
पिता, भाई, चाचा ने दो साल तक किया रेप, मां बोली 'अपने ही तो है'
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पत्नी ने जैसे ही रोना शुरू किया, उसके पास खड़ा शख्स (संभावित रूप से पति) दुख जताने लगा और नोटों का हवा में हिलाते हुए कहने लगा कि यह तो अब पूरी तरह बेकार हो गया है। हमारे पास एक पैसा नहीं है। अपने किसी परिवार के सदस्य की तरफ अंगुली करते हुए वे कहते हैं कल बर्थ डे है इसका एक पैसा नहीं है हमारे पास। इससे कोई बर्थ डे केक मिलेगा?'