
नई दिल्ली। नई दिल्ली के नजफगढ़ में रहने वाला एक ऐसा समुदाय है जो अपनी बहुओं से वेश्यावृत्ति कराता है। रीति-रिवाज के नाम पर वेश्यावृत्ति के धंधे में झोंकने वाले इस समुदाय का नाम 'परना समुदाय' है।
खबरों के अनुसार, प्रेमनगर बस्ती में रहने वाले परना समुदाय के लोग अपनी बहुओं से यह काम पीढि़यों से कराते आ रहे हैं। इस समुदाय में लड़कियों की शादियां भी महज 12-15 साल के बीच में करा दी जाती है। इसके बाद ससुराल वाले बहुओं से रोज रात में धंधा कराते हैं।
वेश्यावृत्ति का धंधा करने के साथ-साथ बहुएं घर का पूरा कामकाज भी संभालती हैं। अपने पति, सास-ससुर, बच्चों आदि के लिए रात का खाना बनाने के बाद वे ग्राहकों को संतुष्ट करने के लिए निकल जाती हैं और फिर रातभर में कुछ मर्दों को संतुष्ट करके वे फिर से घर के कामकाजों में व्यस्त हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें : कम उम्र में ही सेक्स करके गर्भवती हो रही हैं इस देश की छात्राएं
बता दें कि परना समुदाय की कोई बहू अगर वेश्यावृत्ति के धंधे में शामिल होने से इंकार कर देती हैं तो उन्हें प्रताडि़त किया जाता है। कई बार वेश्यावृत्ति से मना करने पर बहुओं को जान से तक मार दिया जाता है।