
नई दिल्ली। तमिल एक्टर सोरी ने अपने कैमरे में एक ऐसा वीडियो कैद किया है। जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर शायद यकीन ही न हो, लेकिन उन्होंने भूत देखने का दावा किया है।
कोयंबटूर में शूटिंग से लौटने के दौरान सोरी को सड़क पर कुछ अजीब दिखाई दिया। तुरंत ही उन्होंने इसका वीडियो बना लिया। इसमें संतरी कपड़े पहने कोई अजीब सी आकृति खड़ी दिखा रही है।
सोरी ने अपने फेसबुक पेज पर My Real Ghost Encounter, Unbelievably True के नाम से यह वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि शूटिंग से होटल लौटने के दौरान रात करीब 2 बजे रास्ते में ये अजीब सी घटना घटी।
आंध्र प्रदेश से एसेट्स की लड़ाई हारने पर तेलंगाना को देना होगा 35 हजार करोड़
उन्हें एक अजीब सी आकृति दिखाई दी। सोरी ने ड्राइवर को कार आगे बढ़ने को कहा, लेकिन ड्राइवर ने आगे जाने से इंकार कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी की लाइट बंद करने और दोबारा ऑन करने पर वो आकृति गाड़ी के करीब आती है।
फिर अचानक गायब हो जाती है। सोरी उसे भूत बता रहे हैं। यह कितना सच है या नहीं इसके बारे में दावा नहीं किया जा सकता है, लेकिन यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।