
कोलकाता। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला द्वारा राष्ट्रगान के अपमान का मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए अब्दुला ने राष्ट्रगान के दौरान उसकी गरीमा का ध्यान नहीं रखा। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें राष्ट्रगान के दौरान उन्हें फोन पर बात करते नजर अा रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइटों पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसहल फारुक अब्दुल्ला शुक्रवार 27 मई को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने गए थे। ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेने के बाद समारोह का अंत राष्ट्रगान के साथ हो रहा था। इस दौरान जब सभी सम्मान में खड़े थे, फारुक अब्दुल्ला अपने फोन पर बात करते रहे।
राष्ट्रगान के दौरान सभी नेता उनकी और हैरान होकर देख रहे थे। बताते चलें कि ममता के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, बिहार के दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव समेत कई नेता शामिल हुए।