• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर जागा फवाद चौधरी का राहुल गांधी पर प्यार, BJP ने कांग्रेस पर बोला हमला

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे फवाद चौधरी के कारण कांग्रेस पर भाजपा हमलावर है। फवाद चौधरी ने फिर एक बाद कां...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 04 May 2024 03:28:15 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 May 2024 03:28:15 PM (IST)
फिर जागा फवाद चौधरी का राहुल गांधी पर प्यार, BJP ने कांग्रेस पर बोला हमला
फवाद चौधरी ने की राहुल गांधी की तारीफ।

एएनआई, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे फवाद चौधरी के कारण कांग्रेस पर भाजपा हमलावर है। फवाद चौधरी ने फिर एक बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ कर दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में अपने परदादा जवाहरलाल नेहरू के गुण दिखते हैं। दोनों ही समाजवादी विचारधारा वाले हैं। पाकिस्तान और भारत आजादी के 75 साल बाद भी एक ही समस्या से जूझ रहा है।

फवाद चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी अपने परदादा जवाहरलाल की तरह ही समाजवादी हैं। विभाजन के 75 साल बाद भी भारत और पाक की समस्याएं एक जैसी हैं। राहुल साहब ने कल रात अपने भाषण में कहा कि 30 या 50 परिवारों के पास भारत की 70% संपत्ति है। पाकिस्तान में इसी तरह की समस्या है। पाक बिजनेस काउंसिल नामक एक बिजनेस क्लब और कुछ रियल एस्टेट सेठों के पास पाक संपत्ति का 75% हिस्सा है। संपत्ति का उचित वितरण पूंजीवाद की सबसे बड़ी चुनौती है।


Rahul Gandhi like his great Grandfather Jawaharlal has a socialist in him, problems of India and Pak are so same even after 75 years of partition, Rahul sahib in his last night speech said 30 or 50 families Owns 70% of India wealth so is in Pakistan where only a business club…

— Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) May 4, 2024

भाजपा ने बोला कांग्रेस पर हमला

फवार चौधरी के इस पोस्ट के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भारत के विपक्ष की भाषा बोली है। वह वही कह रहे हैं, जो विपक्ष कह रहा है कि भारत में भाजपा को हराना है। पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनने देना है। मैं हर भारतीय से यह कहना चाहता हूं कि वह फवाद चौधरी के ट्वीट को देखें। कांग्रेस को पाकिस्तान से प्यार मिल रहा है।