• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FIR on MP Prince Raj: लोजपा सांसद पर दुष्कर्म का केस, एफआईआर में भाई चिराग पासवान का भी नाम

FIR on MP Prince Raj चिराग पासवान पर आरोप है कि उन्होंने चचेरे भाई प्रिंस राज के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने की साजिश रची

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 14 Sep 2021 01:26:09 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Sep 2021 01:26:09 PM (IST)
FIR on MP Prince Raj: लोजपा सांसद पर दुष्कर्म का केस, एफआईआर में भाई चिराग पासवान का भी नाम

नई दिल्ली FIR on MP Prince Raj । दिल्ली पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दुष्कर्म मामले में केस दर्ज किया है। साथ ही इस एफआईआर में लोजपा नेता चिराग पासवान का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि लोजपा सांसद प्रिंस राज बिहार की समस्तीपुर सीट से सांसद है और दिल्ली के कनॉट पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।

चिराग पासवान पर ये आरोप

दिल्ली पुलिस ने 3 महीने पहले एक महिला की शिकायत के आधार पर बिहार के समस्तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में चिराग पासवान पर आरोप है कि उन्होंने अपने चचेरे भाई प्रिंस के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने की साजिश रची थी।


कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज

जब इस मामले में दिल्ली में स्थानीय कोर्ट ने आदेश जारी किया, उसके बाद दिल्ली पुलिस ने 9 सितंबर को एफआईआर दर्ज की थी। पीड़ित पक्ष की वकील सुदेश कुमारी जेठवा ने कहा कि मई में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की थी और जुलाई में दिल्ली की एक अदालत में एक आवेदन दिया था। कोर्ट ने पुलिस को सांसद प्रिंस राज और उनके चचेरे भाई चिराग पासवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे।

लोजपा के 5 सांसदों में एक प्रिंस राज भी

फिलहाल संसद में लोजपा के पांच सांसद है, जिसमें से एक प्रिंस राज भी हैं। उन्होंने ही इस साल जून में चिराग पासवान के नेतृत्व के खिलाफ पार्टी में बगावत कर दी थी। इस मामले में प्रिंस राज ने 10 फरवरी को शिकायतकर्ता के खिलाफ रंगदारी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रिंस राज रामविलास पासवान के सबसे छोटे भाई रामचंद्र पासवान के बेटे हैं। रामचंद्र पासवान की मौत के बाद वो सांसद बने हैं।