• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'एक राष्ट्र - एक चुनाव' समिति की पहली बैठक आज संभव, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आवास पर जुटेंगे सदस्य

ANI ने एक्स हैंडल पर लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आवास पर यह बैठक हो सकती है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 06 Sep 2023 12:13:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 Sep 2023 01:43:29 PM (IST)
'एक राष्ट्र - एक चुनाव' समिति की पहली बैठक आज संभव, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आवास पर जुटेंगे सदस्य
विपक्ष एक देश - एक चुनाव व्यवस्था का विरोध कर रहा है।

नई दिल्ली। ‘एक देश - एक चुनाव’ (One Nation One Election) को लेकर बनाई गई समिति की पहली आधिकारिक बैठक आज हो सकती है। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से यह सूचना दी है।

ANI ने एक्स हैंडल पर लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आवास पर यह बैठक हो सकती है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

समिति में अध्यक्ष के रूप में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद, वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे, पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष सी कश्यप और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी शामिल हैं।

क्या संसद के विशेष सत्र में आएगा बिल

इस बीच, विपक्ष को आशंका है कि केंद्र सरकार संसद के विशेष सत्र में एक राष्ट्र - एक चुनाव पर बिल ला सकती है। हालांकि तकनीकी चुनौतियों को देखते हुए इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है।

विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। कांग्रेस का कहना है कि भारत संघ और राज्यों का समूह है। यह व्यवस्था राज्यों के अधिकारियों के खिलाफ होगी।