• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Biggest Train Accidents: बालासोर से लेकर बक्सर तक...बीते एक साल में भारत में हुए ये बड़े ट्रेन हादसे

यूपी के गोंडा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण दर्जनों यात्रियों के घायल होने की सूचना है। रिलीफ ट्रेन मौके पर पहुंची है। मुख्य...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 18 Jul 2024 04:19:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jul 2024 05:21:15 PM (IST)
Biggest Train Accidents: बालासोर से लेकर बक्सर तक...बीते एक साल में भारत में हुए ये बड़े ट्रेन हादसे
एक साल में भारत में हुए कई भीषण ट्रेन हादसे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे।
  2. ट्रेन हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना है।
  3. बालासोर ट्रेन हादसे में सबसे ज्यादा लोग मारे गए थे।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की 10 से अधिक बोगियां पटरी से उतर गई हैं। 3 बोगियां पूरी तरह पलट गई हैं। अब तक 3 यात्रियों की मौत की खबर है। बड़ी संख्या में यात्री घायल होने की जानकारी सामने आई है। क्षतिग्रस्त बोगियों में एक एसी बोगी भी है। आपको बीते एक साल में हुए उन पांच ट्रेन हादसों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने पूरे देश को दहला दिया था।

1. बालासोर

2 जून 2023 को ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में 296 लोगों की मौत हो गई थी। 1200 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया था। बालासोर में बहानगा बाजार स्टेशन से चेन्नई से हावड़ा जारी 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस गुजर रहीथी। इस दौरान मालगाड़ी लूप लाइन में खड़ी, जिससे वह टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कोरोमंडल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। पास वाली लाइन से निकल रही यशवंतपुर हावड़ा एक्सप्रेस गुजर रही थी, उससे जाकर यह डिब्बे टकरा गए। इस ट्रिपल हादसे का कारण मानवीय चूक व गलत सिग्नल देना बताया गया था।


2. विजयनगरम

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के कंटाकापल्ली में रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन ने विशाखापत्तनम पलासा ट्रेन को पीछे टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 14 यात्रियों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा गंभीर गायल हो गए थे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि ट्रेन हादसे का कारण ड्राइव और असिस्टेंट ड्राइवर थे। दोनों ही फोन पर क्रिकेट मैच देखने में व्यस्त थे।

3.जामताड़ा

28 फरवरी 2024 को झारखंड के जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। 12 लोगों पर ट्रेन चढ़ गई थी, जिसमें 2 लोगों मर गए थे। बेंगलुरु-यशवंतपुर ट्रेक पर से गुजर रही थी। इस दौरान लाइन के किनारे काम होने की वजह से डस्ट ज्यादा था। ट्रेन के गुजरने से डस्ट उड़ा, तो ड्राइवर को लगा कि आग लग गई है। उसने ट्रेन को रोका, जिससे यात्री उतरने लगे। इस बीच अप में जा रही ईएमयू ट्रेन वहां से गुजरी और उनके ऊपर चढ़ गई।

4. बक्सर

11 अक्टूबर 2023 को नॉर्थ एक्सप्रेस के 24 डिब्बे पटरी से उतरने से 4 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 60 से 70 लोग घायल हो गए थे। नॉर्थ एक्सप्रेस नई दिल्ली से कामाख्या के लिए निकली थी। इस बीच बिहार के बक्सर जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हो गया था।