
बेंगलुरू। बीते एक साल से ईबे का कारोबार भारत में संभाल रही फ्लिपकार्ट जल्द ही इसे बंद करने जा रही है। बताया जा रहा है ईबे को नए सिरे से लॉन्च किया जाएगा। इस बार ईबे पर रीफर्बिश्ड गुड्स (पुराने सामान को नया करके) बेचा जाएगा।
फ्लिपकार्ट के चीफ एक्जीक्यूटिव कल्याण कृष्णमूर्ति ने कर्मचारियों को एक ईमेल में कहा कि कंपनी रीफर्बिशड गुड्स को बेचने के लिए नया प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगी। खबरों के मुताबिक, ईमेल में कहा गया कि ईबे के साथ हमारे अनुभव के आधार पर हम रीफर्बिशड गुड्स के साथ बिल्कुल नया प्लेटफॉर्म लॉन्च करेंगे। यह एक बड़ा मार्केट है, जिस पर अनऑर्गेनाइज्ड मार्केट का कब्जा है।
रीफर्बिशड प्रोडक्ट्स के लिए नई वेबसाइट को लॉन्च करने के तहत कंपनी ईबे डॉट इन पर 14 अगस्त 2018 से सभी कस्टमर ट्रांजैक्शन को बंद कर देगी। कृष्णमूर्ति ने यह भी कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि eBay.in के सभी सेलर्स और कस्टमर्स समय के साथ-साथ नए प्लेटफॉर्म पर चले जाएं।
वैष्णो देवी में यात्रियों से ऑटो चालकों की मनमानी वसूली होगी बंद, रेट लिस्ट जारी
नया प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से अलग होगा और यह अलग तरह के कस्टमर्स को टारगेट करेगा। उन्होंने कहा कि हम इस नए स्वतंत्र ब्रांड में इन्वेस्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ईबे ने 2004 में भारतीय बाजार में कदम रखा था। ईबे इंडिया को फ्लिपकार्ट ने पिछले साल ही खरीदा था।
इससे पहले ईबे ने फ्लिपकार्ट के साथ अपनी साझेदारी खत्म करने और ईबे इंडिया को रीलॉन्च करने की घोषणा की थी। ईबे ने बयान में कहा था कि ट्रांजैक्शन पूरा होने के साथ-साथ हम फ्लिपकार्ट के साथ अपने मौजूदा स्ट्रैटजिक रिश्ते को भी खत्म करेंगे।
VIDEO : चिल्लर से कार खरीदने पहुंचा यह शख्स, 12 घंटों तक कर्मचारियों ने गिने सिक्के