• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Politics: 'शिवसेना से वैचारिक मतभेद है, शत्रुता नहीं', देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

महाराष्ट्र में एक बार फिर बीजेपी और शिवसेना के बीच करीबी दिखने लगी है। चर्चा है कि गठबंधन पर फिर से विचार चल रहा है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sun, 04 Jul 2021 11:19:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Jul 2021 11:22:03 PM (IST)
Maharashtra Politics: 'शिवसेना से वैचारिक मतभेद है, शत्रुता नहीं', देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

Maharashtra Politics: लगता है बीजेपी और शिवसेना के बीच फिर से गठबंधन की खिचड़ी पक रही है। शिव सेना सांसद संजय राउत और भाजपा विधायक आशीष शेलार के बीच शनिवार को हुई सीक्रेट मीटिंग की खबरें आने के बाद से एक बार फिर ये चर्चा जोर-शोर से चल रही है कि बीजेपी और शिवसेनाएक साथ आने की तैयारी में है। वैसे भी शिवसेना के कई नेता और मंत्री केन्द्रीय एजेंसियों की जांच से परेशान हैं और मुख्यमंत्री ठाकरे से फिर से बीजेपी के साथ आने की अपील कर चुके हैं। इस कड़ी में बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री देवेन्द्र फडणवीस का बयान भी अहम माना जा रहा है। विधानसभा के मॉनसून सत्र शुरू होने की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि शिवसेना से कोई शत्रुता नहीं है, सिर्फ वैचारिक मतभेद हैं।

There are no ifs and buts in politics. There might be some differences with Shiv Sena but we are not enemies: Former Maharashtra CM & LoP Devendra Fadnavis on being asked about possibilities of BJP allying with Shiv Sena, in Mumbai pic.twitter.com/0j5x2D7mra

— ANI (@ANI) July 4, 2021

देवेंद्र फडणवीस ने ये भी कहा कि राजनीति में अगर-मगर का कोई मतलब नहीं होता। स्थितियों को देखकर निर्णय लिया जाता है। इस मौके पर उन्होंने शिवसेना और भाजपा में अलगाव की वजहों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे मित्र, हमारा साथ छोड़कर ऐसे लोगों के साथ चले गये, जो हमारे खिलाफ चुनाव लड़कर आए थे। इसीलिए मतभेद पैदा हुआ, लेकिन वे हमारे शत्रु नहीं हैं।


संजय राउत और आशिष शेलार की सीक्रेट मीटिंग के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है और अधिकृत रूप से बीजेपी की शिवसेना या किसी भी अन्य पार्टी से ऐसी किसी भी तरह की मीटिंग नहीं हुई है। सोमवार को शुरू हो रहे विधानसभा के मॉनसून सत्र के बारे में उन्होंने कहा कि हम सदन में जनता से जुड़े कई सवाल उठाने की कोशिश करेंगे।