पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार थे। मोहाली में उनका इलाज चल रहा था। प्रकाश सिंह बाद ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 95 वर्षीय दिग्गज राजनेता को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह से अधिक समय पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रकाश सिंह बादल आईसीयू में थे जब उन्होंने मंगलवार रात 8:28 बजे अंतिम सांस ली। शिअद संरक्षक के निधन की पुष्टि उनके बेटे के निजी सहायक और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने की। अनुभवी राजनेता का अंतिम संस्कार बठिंडा के बादल गांव में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह मोहाली से बादल गांव ले जाया जाएगा।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक
पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ। वह भारतीय राजनीति की एक महान शख्सियत और एक उल्लेखनीय राजनेता थे, जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक रूप से काम किया और महत्वपूर्ण समय में राज्य को सहारा दिया।
Profile: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, जानें उनका जीवन परिचय और राजनीतिक सफर
Former Punjab CM and Shiromani Akali Dal patron Parkash Singh Badal passes away at Fortis Hospital in Mohali, confirms the PA of his son and party president Sukhbir Singh Badal. pic.twitter.com/xytBuqG6GZ
— ANI (@ANI) April 25, 2023
"Extremely saddened by the passing away of Parkash Singh Badal Ji. He was a colossal figure of Indian politics & a remarkable statesman who contributed greatly to our nation.He worked tirelessly for the progress of Punjab & anchored the state through critical times," tweets PM… pic.twitter.com/YpgLI7T6QA— ANI (@ANI) April 25, 2023