• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gajiabad: दोस्त ने वीडियो कॉल कर गले पर रखा चाकू, बोला- जैसा कहूं वैसा कर, लड़की की अश्लील तस्वीर की वायरल

गाजियाबाद में लड़की की अश्लील तस्वीरें वायरल करने का मामला सामने आया है। दोस्त ने लड़की को वीडियो कॉल कर अपने गले पर चाकू रख आत्महत्या की धमकी दी थी।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 01 Oct 2023 10:44:14 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Oct 2023 10:53:17 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Gajiabad: दोस्त ने वीडियो कॉल कर गले पर रखा चाकू, बोला- जैसा कहूं वैसा कर, लड़की की अश्लील तस्वीर की वायरल
दोस्त ने वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बनाया।

राज्य ब्यूरो, डेस्क। गाजियाबाद में लड़की की अश्लील तस्वीरें वायरल करने का मामला सामने आया है। दोस्त ने लड़की को वीडियो कॉल कर अपने गले पर चाकू रख आत्महत्या की धमकी दी थी। उसके बाद लड़की पर दबाव बनाकर अश्लील वीडियो बनाया, फिर उनको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पीड़त लड़की के पिता ने मधुबन बापूधाम में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसमें उन्होंने बताया कि कोविड के दौरान लॉकडाउन लगा था। उस लॉकडाउन में बेटी की पढ़ाई छूट गई थी। वह उसके बाद से ही घर पर थी। उसकी दोस्ती कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर राजस्थान के राज नाम के लड़के से हुई। राज ने उसको वीडियो कॉल करना शुरू कर दिया। बेटी ने मना किया, तो अपने गले पर चाकू रखकर उसे धमकाते हुए कहा कि मैं जैसा कहूं वैसा ही करना।


परिजनों को भेजा अश्लील वीडियो

पिता ने कहा कि बेटी ने उसकी धमकी के बाद भी मना किया, तो आरोपित ने उसको अपने हाथ पर लगा खून दिखा। बेटी डर गई और उसके कहे अनुसार काम करने लगी। वीडियो कॉल पर उसने बेटी के स्क्रीन शॉट ले लिए और उन दिखाकर बेटी को धमकाने लगा। उसने वीडियो भेजकर रुपयों की मांग की, तो वह डर गई। उसने यह बात घर पर भी नहीं बताई। वह रुपए नहीं दे पाई, तो उसने किशोरी के परिजन समेत कई लोगों को वह वीडियो भेज दिया।

आरोपित की जल्द करेंगे गिरफ्तारी

एसपी कवि नगर अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि हम मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपित को ट्रेस कर रहे हैं। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।